फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man of Nepalese origin beat his wife to death with sticks, the accused is living with his wife and daughter at a poultry farm in village Jagan.

Hisar News: नेपाली मूल के युवक ने पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, गांव जगान में पोल्ट्री फार्म पर पत्नी व बेटी के साथ रह रहा है आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
A young man of Nepalese origin beat his wife to death with sticks, the accused is living with his wife and daughter at a poultry farm in village Jagan.
वारदात के बाद फार्म पर मौजूद भीड़। 
अग्रोहा। थाना क्षेत्र के गांव जगान में पोल्ट्री फॉर्म पर काम करने वाले नेपाली मूल के एक युवक ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी बेटी को लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी शराब के नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। पुलिस को देर रात तक आरोपी का सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन

जगान निवासी जयबीर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने खेत में पोल्ट्री फार्म खोल रखा है। इस पर काम करने के लिए करीब एक साल पहले नेपाली मूल के मोहनलाल को रखा था। वह कुछ समय पहले अपनी पत्नी माया देवी व पांच वर्ष की बेटी को भी यहीं ले आया था। सुबह करीब 8 बजे उसने कहा कि पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है। दवाई के लिए एक हजार रुपये चाहिए। रुपये लेकर वह अग्रोहा दवाई लाने चला गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने और फोन बंद मिलने पर जयवीर ने कमरे में जाकर देखा, तो वहां माया का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसकी बेटी भी कमरे में नहीं थी। माया के सिर में चोट के निशान थे। जयबीर ने बताया कि मोहन शराब के नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। इससे पहले सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से घटनाक्रम का ब्योरा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। थाना प्रभारी रिसाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि माया देवी के सिर पर डंडों से हमला किया गया है। अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed