{"_id":"6ad8f8d17492917778073bfb","slug":"a-young-man-and-woman-living-in-a-consensual-relationship-consumed-poison-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: सहमति संबंध में रह रहे युवक और महिला ने निगला जहर, लड़के की मौत; महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: सहमति संबंध में रह रहे युवक और महिला ने निगला जहर, लड़के की मौत; महिला की हालत गंभीर
Thu, 22 Oct 2026 12:03 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:03 AM IST
सार
दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
woman man crime demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आजाद नगर क्षेत्र में सहमति संबंध में रह रहे युवक और महिला ने बुधवार शाम को जहर निगल लिया। दोनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। लड़के के परिजन दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आजाद नगर थाने से जांच अधिकारी मनदीप ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। अस्पताल की तरफ से रुका मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गांव किरमारा निवासी प्रवीण ने बताया कि उसका भाई सचिन करीब 1 साल से घर से बाहर रह रहा था। वह किसी शादीशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। परिवार वालों का उससे कोई संपर्क नहीं था। बुधवार शाम को आजाद नगर थाने से उनके पास फोन आया कि सचिन और उसके साथ रहने वाली महिला मनीषा ने जहर निगल लिया है। इसके बाद वह हिसार आए।
विज्ञापन
शादीशुदा है महिला
प्रवीण ने बताया कि महिला मनीषा शादीशुदा है। रोहतक जिले की रहने वाली है। उसका एक 12 साल का बेटा भी है। उसका पति सेना में नौकरी करता है। प्रवीण ने बताया कि सचिन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। सचिन और मनीषा दोनों एक ही जाति से संबंध रखते हैं। दोनों ने शाम 5:00 बजे जहर निगला था।
विज्ञापन