फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man and woman fell out of a room window while intoxicated; the woman died. They were having a drinking party in the room.

Hisar News: शराब के नशे में युवक-युवती कमरे की खिड़की से नीचे गिरे, युवती की मौत, कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A young man and woman fell out of a room window while intoxicated; the woman died. They were having a drinking party in the room.
हांसी में घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। 
हांसी। शहर में शनिवार रात करीब 12 बजे काली देवी चौक के पास स्थित एक दुकान की पहली मंजिल पर बने कमरे की खिड़की से गिरकर युवक-युवती घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना के समय कमरे में दो और युवक मौजूद थे। चारों ने शराब का सेवन किया हुआ था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। ऐसे में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चरखी दादरी निवासी रचना (21) हांसी के विकास से मिलने आई थी। दोनों कमरे में अपने दो साथियों के साथ रुके। चारों ने शराब पार्टी की। इसी दौरान रचना और विकास खिड़की के पास पहुंचते हैं अचानक एक साथ नीचे गिर गए। सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिखाई दे रहा है। खिड़की पर ग्रिल या शीशे नहीं लगे हैं। कमरे में मौजूद दो अन्य युवक तुरंत नीचे पहुंचे और गंभीर हालत मेंं उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने रचना को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। रविवार सुबह फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि रचना के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। चारों के शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

तलाकशुदा थी युवती, रोहतक में करती थी काम
परिजनों ने बताया कि रचना तलाकशुदा थी। पहले पति से उसके चार साल की एक बच्ची है। तलाक के बाद वह तीन बार विवाह कर चुकी थी। फिलहाल रोहतक में किराये के मकान में रहकर एक फैक्टरी में काम कर रही थी। इसके साथ ही वह होलसेल का कार्य भी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
युवती के परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी है। घायल युवक फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ में ही पता चल पाएगा कि यह घटना हादसा, आत्महत्या है या हत्या। - विनोद शंकर, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed