फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A woman was murdered and her jewelry stolen in the village of Khaanda Khedi; four teams are searching for the culprits

Hisar News: गांव खांड़ा खेड़ी में महिला की हत्या कर जेवरात लूटे, चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A woman was murdered and her jewelry stolen in the village of Khaanda Khedi; four teams are searching for the culprits
बास (हिसार)। गांव खांडा खेड़ी में मंगलवार को वृद्ध महिला कमला देवी (61) की हत्या कर चेन और झुमके लूट लिए गए। मृतका के बेटे मोहित का आरोप है जेवरात लूटने की नीयत से उनकी मां की हत्या की गई है। हालांकि घर की अलमारी में रखे 2.10 लाख रुपये और अन्य जेवरात सुरक्षित मिले। नारनौंद थाना पुलिस ने हत्या और लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृत महिला के बेटे मोहित ने बताया कि परिवार में दो भाई और एक बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता की मृत्यु 23-24 साल पहले हो चुकी थी। वह और उनकी मां कमला देवी गांव में ही रहते थे। उनकी मां हृदय रोग से पीड़ित थीं और हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 20-21 जनवरी को मोहित ने मां को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले गया था।
विज्ञापन

मोहित ने बताया कि 26 जनवरी को वह विदेश जाने के लिए मेडिकल कराने दिल्ली गया था। जाते समय वह बहन के घर रोहतक रुक गया और काम निपटाकर 27 जनवरी को शाम करीब 6 बजे घर लौटा। घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर जाकर मां को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। वह अंदर वाले कमरे के पास पहुंचा तो दरवाजे का एक पल्ला बंद और दूसरा आधा खुला था। मां फर्श पर बेहोशी की हालत में में पड़ी थी। इसके बाद बड़े भाई मनदीप और पड़ोसियों को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


:11 से छह बजे की बीच वारदात को दिया गया अंजाम
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि महिला मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अपने बड़े बेटे मनदीप के घर से लस्सी लेकर आई थी। इसके बाद जब उसका छोटा बेटा मोहित करीब छह बजे घर पहुंचा तो उसे उसकी मां मृत हालत में मिली। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
मामले की जांच के लिए चार टीम गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। विनोद शंकर, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed