फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A tractor-trolley full of farmers was hit by a truck from behind, two killed, one PGI referee

किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत, एक पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley full of farmers was hit by a truck from behind, two killed, one PGI referee
मृतक अजयप्रीत सिंह। फाइल फोटो - फोटो : Hisar
हिसार। किसान आंदोलन समाप्त होने पर टीकरी बॉर्डर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर वापस पंजाब के मुक्तसर लौट रहे दो किसानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार अलसुबह करीब चार बजे ढंढूर के पास नेश्नल हाईवे पर हुआ। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ढंढूर के पास करीब 12 किसानों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पंजाब नंबर के एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मुक्तसर के गांव आशाबुटर निवासी करीब 36 वर्षीय सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में करीब 32 वर्षीय अजयप्रीत, करीब 55 वर्षीय रघुवीर, करीब 55 वर्षीय दारा सिंह, करीब 55 वर्षीय हरबंस सिंह, गौरी व बिकर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने सुखदेव सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। बाकी घायलों को चूड़ामणी अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अजयप्रीत की भी दोपहर को उपचार के दौरान मौत हो गई। रघुबीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक जगमीत सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह थी हादसे की वजह
मामले में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कप्तान सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में ट्रक चालक अबोहर निवासी गुरदयाल ने बताया कि वह ट्रक में दिल्ली से फर्नीचर लोड करके अबोहर ले जा रहा था। उसे नींद आने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर लग गई। आरोपी ट्रक चालक को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिरे किसान
हादसे में घायल हरबंस सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान काफी था। उस पर मंजे भी लोड किए हुए थे। इसलिए कई किसान उन मंजों पर ही आराम कर रहे थे। इस बीच जब ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी तो मंजों पर आराम कर रहे किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे सड़क पर गिर गए। जिस कार काफी ऊंचाई से गिरने के कारण अजयप्रीत, रघुबीर को रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोट पहुंची। सुखदेव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
गांव अकाई का प्रधान था मृतक अजयप्रीत
पंजाब में कादियां के भाकियू के महासचिव जगदेव सिंह ने बताया कि अजयप्रीत सिंह अकाई गांव का प्रधान था व अविवाहित था। वहीं मृतक सुखदेव सिंह भाकियू कादियां के सदस्य थे। जगदेव सिंह ने बताया कि 25 नवंबर 2020 से ही दोनों टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह शादीशुदा था व उसके पास एक बेटा है। जगदेव सिंह ने सरकार से मांग की है कि आंदोलन में शहीद हुए किसानों की तर्ज पर ही इनके परिजनों को मुआवजा मिले।

आरोपी को अदालत में करेंगे पेश
दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। रघुबीर सिंह को रेफर किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक जगमीत सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी ट्रक चालक को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
-जांचकर्ता, एएसआई राजेश फूलिया, सदर थाना, हिसार।

मृतक सुखदेव सिंह।  फाइल फोटो

मृतक सुखदेव सिंह। फाइल फोटो- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed