फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A steel worker was attacked in Satrod

Hisar News: सातरोड में स्टील का काम करने वाले व्यक्ति पर किया हमला

Mon, 30 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 30 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A steel worker was attacked in Satrod
हिसार। जिले के गांव सातरोड खास में शनिवार शाम को स्टील का काम करने वाले सुखबीर सिंह को तेज धारदार हथियारों व लाठियों से वार कर घायल कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सुखबीर सिंह ने बताया कि वह स्टील के दरवाजे बनाता है। वह शनिवार शाम को किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। पीछे से उसके घर के आगे कोई ऑटो रिक्शा खड़ा करके चला गया। तभी एक पड़ोसी ने अपनी कार गली में बाहर निकाली और उसने उसके पिता से ऑटो रिक्शा हटाने को कहा।
विज्ञापन

पिता ने पड़ोसी को जवाब देकर कहा कि उन्हें नहीं पता यह ऑटो किसका है। तब पड़ोसी उसके पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। एक परिचित ने फोन कर उसे मामला बताय तो कुछ देर बाद वह घर पहुंचा और पड़ोसी के समक्ष इस बारे में आपत्ति जताई। तब पड़ोसी ने तीन अन्य के साथ मिलकर उस पर तेज धारदार हथियारों व लाठियों से हमला कर दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed