{"_id":"6a440f62993e5235680d63c4","slug":"a-shower-of-money-in-the-treasury-one-crore-tax-deposited-on-the-last-day-of-the-interest-waiver-scheme-in-hansi-hisar-news-c-21-hsr1020-901173-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खजाने में बरसी धनवर्षा... हांसी में ब्याज माफी योजना के अंतिम दिन एक करोड़ टैक्स जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खजाने में बरसी धनवर्षा... हांसी में ब्याज माफी योजना के अंतिम दिन एक करोड़ टैक्स जमा
विज्ञापन
हांसी। संपत्ति कर दाताओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही 100 प्रतिशत ब्याज माफी योजना के अंतिम दिन सोमवार को नगर परिषद के खजाने में करीब एक करोड़ रुपये का टैक्स जमा हुआ। इस भारी रिकवरी के साथ ही नगर परिषद का कुल टैक्स कलेक्शन ढाई करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है जो चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 3 करोड़ रुपये के सालाना लक्ष्य के बेहद करीब है।
बिजली निगम और निजी स्कूल रहे बड़े करदाता
छूट का लाभ उठाने के लिए अंतिम दिन सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में टैक्स जमा कराने की होड़ मची रही। सोमवार को बिजली निगम ने अपने भिवानी रोड और रेलवे रोड कार्यालयों का बकाया चुकाते हुए 54 लाख रुपये की राशि जमा करवाई। वहीं शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल ने भी ब्याज माफी का लाभ लेते हुए 23 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया।
करदाताओं की सहूलियत के लिए नगर परिषद ने शनिवार से सोमवार तक (लगातार तीन दिन के सरकारी अवकाश के दौरान) भी अपने टैक्स काउंटर विशेष रूप से खुले रखे थे। कर्मचारियों की मुस्तैदी के चलते इन तीन छुट्टियों में भी करीब 30 लाख रुपये का टैक्स वसूला गया।
विज्ञापन
नोटिस और सीलिंग की सख्ती का दिखा असर
इस रिकॉर्ड रिकवरी के पीछे नगर परिषद की वह रणनीति रही जिसके तहत पिछले दिनों बड़े बकायेदारों के घर और दफ्तर जाकर व्यक्तिगत रूप से नोटिस थमाए गए थे। इसके अलावा पिछले वित्त वर्ष में की गई सीलिंग की कार्रवाई और इस बार जुलाई के बाद होने वाली सीलिंग के डर से भी लोगों ने समय रहते अपना कर जमा करवा दिया।
मौजूदा टैक्स पर 31 जुलाई तक 10% छूट
ब्याज माफी योजना भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर पर राहत अभी जारी है। जो भी करदाता 31 जुलाई तक चालू वित्त वर्ष का टैक्स जमा करवाएंगे उन्हें 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
-- --
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने में शहरवासियों ने काफी दिलचस्पी दिखाई है। प्रशासनिक सख्ती और रणनीतिक कार्यप्रणाली के कारण हम समय से पहले ही अपने लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष का मौजूदा टैक्स भरने पर 10% छूट का समय अभी जारी है। - राजेंद्र सोनी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, हांसी।