फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A river of emotions flowed amidst the constraints of shackles.

Hisar News: बेडि़यों की बंदिश में बहा जज्बात का दरिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A river of emotions flowed amidst the constraints of shackles.
जेल परिसर में अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती बहनें
हिसार। हिसार केंद्रीय कारागार में शुक्रवार को रक्षाबंधन के पर्व पर जब बहनें अपने बंद भाइयों से मिलने पहुंचीं तो जज्बातों का सैलाब उमड़ पड़ा। रोली-चंदन का टीका लगाते ही कई बहनों की आंखें नम हो गईं । केंद्रीय कारागार-2 में भी काफी संख्या में भाई अपनी बहनों और बुआ से मिलने तथा राखी बंधवाने पहुंचे।
विज्ञापन


रक्षाबंधन को लेकर केंद्रीय कारागार-1 में जेल प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। बहनों के लिए जेल परिसर के अंदर ही राखी और मिठाई की व्यवस्था की गई। पीने के पानी और कूलर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। पहचान पत्र की जांच के बाद ही बहनों को जेल परिसर में प्रवेश दिया गया। शाम करीब पांच बजे तक भाइयों से मिलने और राखी बांधने की व्यवस्था रही।
विज्ञापन


केंद्रीय कारागार के जेल सुपरिंटेंडेंट अमित कुमार भादू ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों से मिलवाने और राखी बांधने के लिए उचित प्रबंध किए गए थे। जेल के अंदर राखी और मिठाई उपलब्ध करवाने के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाइयों को राखी बांधने के बाद बहनों ने कहा कि भाई से मिलकर खुशी हुई, लेकिन उसे जेल में देखकर मन भावुक हो गया। उन्होंने भाइयों से गलत काम से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि उनकी दुआ है कि किसी भी भाई को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।


बच्चों को गोद में लेकर दुलारा:

कई महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंचीं। बच्चों को देखकर जेल में बंद हवालातियों और कैदियों ने उन्हें गोद में लेकर दुलार किया। कुछ महिलाएं घर के बनाए व्यंजन, मिठाइयां और फल लेकर भी पहुंचीं। हालांकि पुलिस ने गेट पर ही कुछ खाद्य सामग्री रोक दी जिससे बहनों को मायूसी हुई। कुछ महिलाएं अपने पति से मिलने भी पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed