फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A person who came in the guise of a saint defrauded the worker of 1.43 lakh rupees.

Hisar News: साधु के भेष में आए व्यक्ति ने कारिंदे से 1.43 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A person who came in the guise of a saint defrauded the worker of 1.43 lakh rupees.
हिसार। शहर में चौधरी रिजोर्ट के पास साधु के भेष में आए एक व्यक्ति ने खाद-बीज की दुकान में काम करने वाले कारिंदे से 1.43 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद के गांव टिब्बी निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह गोरखपुर में खाद-बीज दुकान में काम करता है। मंगलवार को दुकान से 1.43 लाख रुपये लेकर आया था और गांव गड़वा में किसी व्यक्ति को देने थे। वह हिसार बाईपास पर चौधरी रिजोर्ट पर पहुंचा तो पीछे से कार में आए साधु वेशधारी व्यक्ति ने उसे रास्ता पूछने के लिए रुकवाया। उसने गोगामेड़ी जाने का रास्ता पूछा और उससे 20 रुपये मांगे। रविंद्र ने उसे 20 रुपये दे दिए। इसके बाद कार सवार व्यक्ति ने उसे 22 रुपये वापस दिए और 51 कदम आगे चलकर रुकने को कहा। रविंद्र ने बताया कि थोड़ी दूरी पर उसकी बाइक अपने आप रुक गई और उसकी सुध बुध भी खो गई। साधु वेशधारी व्यक्ति कार से उतरा और उसकी जेब से 1.43 लाख रुपये निकालकर चला गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

--
सूर्य नगर लूट मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

हिसार। सूर्यनगर ओवरब्रिज के पास बिजली निगम के जेई राहुल कुमार से 5.10 लाख रुपये छीनने के मामले में दूसरे दिन मंगलवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। शिकायतकर्ता राहुल ने बताया था कि वह सोमवार दोपहर जिंदल चौक के पास बैंक से 5.10 लाख रुपये निकलवाकर स्कूटी पर सेक्टर 1-4 में घर जा रहा था। सूर्यनगर ओवरब्रिज से नीचे उतरा तो बाइक पर तीन युवक आए और उसे घेर लिया। इसके बाद उससे नकदी भरा बैग छीनकर रायपुर रोड की तरफ भाग गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed