फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A new tender for garbage collection from homes will start in the city from today, an assistant will accompany the driver, and wet and dry waste will be separated at the source.

Hisar News: शहर में आज से शुरू होगा घरों से कचरा उठाने का नया टेंडर, चालक के साथ रहेगा सहायक, घर से ही गीला-सूख कचरा होगा अलग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A new tender for garbage collection from homes will start in the city from today, an assistant will accompany the driver, and wet and dry waste will be separated at the source.
हिसार। शहर के 20 वार्डों में घर-घर से कचरा एकत्रित करने का कार्य सोमवार से शुरू होगा। सुबह 7 बजे एचएयू के गेट नंबर-1 के सामने कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। पहले इस कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों होना था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।
विज्ञापन

नगर निगम ने पहली बार कचरा संग्रहण के लिए एक साथ 5 साल का टेंडर जारी किया है। इससे पहले हर वर्ष एक-एक साल के टेंडर लगाए जाते थे। मुख्यालय के अनुसार, एक साल के टेंडर में समय कम होता है और पुराना टेंडर खत्म होने के बाद नया टेंडर लगाने से पहले अक्सर अंतराल आ जाता है। इस दौरान सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है और कई बार व्यवस्था चरमरा जाती है। इसी समस्या के समाधान के लिए इस बार 5 साल की अवधि वाला टेंडर लगाया गया है, ताकि बार-बार नए टेंडर की प्रक्रिया से होने वाली देरी और अव्यवस्था से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

------------------
नए टेंडर में किए गए प्रमुख बदलाव
कचरा उठाने वाली प्रत्येक गाड़ी पर अब चालक के साथ एक हेल्पर अनिवार्य रूप से तैनात रहेगा। हेल्पर गाड़ी में कचरा डलवाने में मदद करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डाला जाए। इसके अलावा, गाड़ियों में खतरनाक श्रेणी के कचरे के लिए अलग से एक बॉक्स भी लगाया गया है। हेल्पर हर घर पर लगाए गए आरएफआईडी टैग को स्कैन करेगा, ताकि यह रिकॉर्ड हो सके कि उस घर से कचरा उठाया गया है या नहीं। एजेंसी को भुगतान भी इन्हीं स्कैन रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। इस बार 20 वार्डों में कुल 150 गाड़ियां कचरा उठाने के लिए लगाई गई हैं। इनमें से 10 प्रतिशत गाड़ियां बैटरी संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
घरों से कचरा उठाने पर हर साल खर्च होंगे 11 करोड़ रुपये
नगर निगम ने 20 वार्डों के लिए 56 करोड़ रुपये की लागत से 5 वर्ष का टेंडर जारी किया है। इस हिसाब से हर साल लगभग 11 करोड़ रुपये घरों से कचरा उठान पर खर्च होंगे। ध्यान रहे, इस टेंडर में सिर्फ कचरा उठाने का काम शामिल है। कचरे के निपटान के लिए अलग टेंडर लगाया जाएगा, जिसके लिए निगम को अभी मुख्यालय से स्वीकृति नहीं मिली है।

------
गलत लगे आरएफआईडी टैग, अभी तक नहीं हटाए
इधर, दोनों एजेंसियों द्वारा कई प्रॉपर्टियों पर गलत तरीके से आरएफआईडी टैग लगाने की शिकायतें सामने आई हैं। कई घरों पर दो-दो टैग लगाए गए, जबकि कुछ खाली प्लॉटों पर भी टैग चिपका दिए गए। माना जा रहा है कि ऐसा फर्जीवाड़े की नीयत से किया गया, क्योंकि इस बार जितने अधिक टैग स्कैन होंगे, एजेंसी को उतना अधिक भुगतान मिलेगा। नगर निगम के संज्ञान में आने के बाद एजेंसी ने कुछ स्थानों से गलत टैग हटा दिए हैं, लेकिन कई जगह वे अभी भी लगे हुए हैं। आरएफआईडी टैग लगाने का कार्य अभी जारी है और इसे पूरा होने में करीब एक माह का समय और लगेगा। तब तक एजेंसियों को पूरा भुगतान किया जाएगा।
----
वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article