फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A minor and four accused arrested in the student's murder case

Hisar News: 11वीं के छात्र की हत्या के मामले में एक नाबालिग व चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 22 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A minor and four accused arrested in the student's murder case
हांसी पुलिस की गिरफ्त अरुण की हत्या के आरोपी।
हांसी। 11वीं कक्षा के छात्र अरुण ग्रेवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ में पता लगा कि आरोपी युवकों व मृतक के बीच में करीब डेढ़ वर्ष से विवाद चल रहा था। हत्या से एक घंटा पहले भी उनके बीच मारपीट हुई थी। जिस पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर अरुण की हत्या कर दी।
विज्ञापन

सीआईए ने हत्या करने वाले आरोपी अनमोल उर्फ मोली, खरड़ चुंगी निवासी पारस, मालिया मंडी निवासी रोहित व नहर कोठी निवासी संदीप को गिरफ्तार किया। साथ ही अपचारी बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं नाबालिग को बाल सुधार ग्रह फरीदाबाद भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों से हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बोगा राम कॉलोनी निवासी अरुण की मंगलवार देर रात करीब 11 बजे 4-5 युवकों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। छात्र के कमर पर तीन व छाती के दाई तरफ एक वार किए गए थे। पुलिस ने उनके चाचा की शिकायत पर पांच अज्ञात युवकों की हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिन में अरुण व आरोपियों के बीच में कहासुनी हुई थी। जिसके चलते रात को उसकी हत्या की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी युवकों की पहचान हो गई है। पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी की धारा भी जोड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed