{"_id":"95ce627cf1377679c1c0619eae721942","slug":"a-lady-sucide-by-taunts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तानों से परेशान हो विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तानों से परेशान हो विवाहिता ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भैणी जाटान, बवानी खेड़ा में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां रात को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
युवती की शादी आठ महीने पहले हिसार के दाहिमा गांव में हुई थी। आरोप है कि युवती के ससुराली जन उसे ताने देते रहते थे कि दहेज नहीं ला सकती है तो अपनी जिंदगी खत्म कर लो।
विज्ञापन
इसी से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। रविवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। मृतका के पिता के बयान पर युवती के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दो घरों की लाडली थी नीलम
गांव भैणी जाटान, बवानी खेड़ा निवासी नीलम की शादी गांव दाहिमा के मनदीप के साथ 14 दिसंबर, 2014 को हुई थी। वह दो घरों की लाड़ली थी।
उसके पिता अजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। वे सात भाई हैं। उसे तीन लड़की व एक लड़का है।
नीलम बड़ी लड़की है। उसे उसके भाई सुरेश ने जन्म के बाद गोद ले लिया था। नीलम का जन्म भले ही उनके घर हुआ, लेकिन वह सुरेश के आंगन में पली बढ़ी। वे उसके पिता थे तो सुरेश उसके दत्तक पिता। दो घरों का प्यार उसे मिल रहा था।
नीलम के पिता अजीत का कहना है कि शादी में उन्होंने सामर्थ्य अनुसार भरपूर दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति ने उसे दहेज के लिए सताना शुरू कर दिया।
उसे ताने मारे जाते कि तू तो भूखे नंगे घर से आई है। हमारे यहां बसना है तो दहेज में कार लेकर आ। उसे कहा जाता कि दहेज नहीं ला सकती तो अपनी जिंदगी खत्म कर लो।
नीलम के पति के व्यवहार को लेकर कई बार वह पंचायत लेकर गया। इसके बाद कुछ दिन ठीक रहता, लेकिन कुछ समय बाद फिर से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर देते।
डेढ़ महीने से मायके में थी नीलम
दहेज की मांग से परेशान होकर नीलम डेढ़ महीना पहले ससुराल गांव दाहिमा, हिसार से अपने मायके गांव भैणी जाटान, बवानी खेड़ा आ गई थी। तभी से वह यहां थी।
नीलम ने शनिवार सुबह घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। थाना बवानीखेड़ा, भिवानी पुलिस ने उसके पति मनदीप के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।