{"_id":"689e2d2995b18694b6036553","slug":"a-farmer-died-due-to-electric-shock-in-the-field-in-rakhi-shahpur-hisar-news-c-21-hsr1020-688134-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राखी शाहपुर में खेत में करंट लगने से किसान की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राखी शाहपुर में खेत में करंट लगने से किसान की गई जान
Fri, 15 Aug 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। राखी शाहपुर गांव में बुधवार देर रात खेत में करंट लगने से सुमित (28) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खेत में टूटे बिजली के तार से उसका हाथ छू गया। इसके बाद परिजन उसे जींद के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरवार को जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। नारनौंद थाना पुलिस को दिए बयान में राखी शाहपुर निवासी संसार ने बताया कि उसका बड़ा भाई पालाराम के दो बेटे अमित और सुमित है। दोनों अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी करते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि सुमित को खेत में करंट लग गया है।
सुमित खेत से करीब दो एकड़ दूर ट्यूबवेल बंद करने गया था, वहीं पास के मकान के टूटे बिजली के तार से उसका हाथ छू गया, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। परिजन तुरंत सुमित को नागरिक अस्पताल जींद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अविवाहित था। संसार ने बताया कि यह हादसा पूरी तरह अनजाने में हुआ है और परिवार को किसी पर कोई संदेह नहीं है। जांच अधिकारी एएसआई रवि कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।