फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A drunk man created a ruckus in Surajmal Enclave with a licensed weapon; family members called the police.

Hisar News: सूरजमल एन्क्लेव में शराबी ने लाइसेंसी हथियार के साथ किया हंगामा, परिजनों ने पुलिस को बुलाया

Sun, 12 Oct 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 12 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A drunk man created a ruckus in Surajmal Enclave with a licensed weapon; family members called the police.
हिसार। शहर के सूरजमल एन्क्लेव में शराबी ने लाइसेंस हथियार के साथ हंगामा किया। किसी अनहोनी से बचने के लिए परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को हथियार सहित पुलिस चौकी में ले आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सूरजमल एन्क्लेव निवासी अनूप रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे शराब के नशे में चूर था। इस दौरान वह अपने परिवारों के साथ लड़ने लगा। उस समय अनूप के पास लाइसेंसी हथियार भी था। परिवार वालों को डर था कि कहीं नशे में अनूप हथियार का इस्तेमाल न कर दे। इसी के मद्देनजर उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पाकर कुछ ही देर में सूर्य नगर पुलिस चौकी से जांच अधिकारी विनोद मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह अनूप को हथियार सहित चौकी में ले गए। विनोद ने बताया कि वह जिला प्रशासन को अनूप का लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रद्दद करने की अनुशंसा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed