फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A confluence of heroes from 10 districts... On November 29, ex-servicemen and brave women will be honored, the Chief Minister will be the chief guest at the military rally

Hisar News: 10 जिलों के वीरों का संगम...29 नवंबर को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को मिलेगा सम्मान, सैनिक रैली में मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
A confluence of heroes from 10 districts... On November 29, ex-servicemen and brave women will be honored, the Chief Minister will be the chief guest at the military rally
हिसार। हिसार कैंट में डॉट डिविजन के अंतर्गत आने वाले 10 जिलों के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं के लिए 29 नवंबर को सैनिक रैली आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। रैली के दौरान सेना में उत्कृष्ट कार्य कर चुके पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्नल जयंत ने बताया कि इस रैली में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी जिलों के पूर्व सैनिक, वीर नारियां और वीर माताएं शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रतिभागियों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य जांच बिना शुल्क उपलब्ध रहेगी। आयोजकों के अनुसार इन जिलों से लगभग 1500 प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

समारोह सुबह 9 बजे शुरू होगा। दक्षिण पश्चिम कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। राजा नाहर सिंह पर आधारित देशभक्ति पूर्ण सांग-स्वांग का मंचन किया जाएगा। समूह नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सैन्य बैंड का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं और शिकायतों का निवारण किया जाएगा। बैंक, अभिलेख कार्यालय और अन्य विभागों की ओर से सेवा स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि पूर्व सैनिकों को आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed