{"_id":"6903b428df3ffc562e018057","slug":"a-committee-will-be-formed-under-the-chairmanship-of-sdm-to-investigate-the-salemgarh-waterworks-case-hisar-news-c-21-hsr1020-740220-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सलेमगढ़ जलघर मामले की जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सलेमगढ़ जलघर मामले की जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी
विज्ञापन
जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता कर नागरिकों की समस्या सुनते उपायुक्त अ
- फोटो : 1
हिसार। उपायुक्त अनीश यादव की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कई मामलों का निपटारा मौके पर ही किया गया।
गांव सलेमगढ़ के जलघर की खस्ता हालत और घटिया फिल्टर लगाने की शिकायत पर डीसी ने एसडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमेटी अपनी रिपोर्ट अगली बैठक से पहले प्रस्तुत करेगी। साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग को सभी जलघरों की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए।
बरवाला के वार्ड-1 में गली में अवैध कब्जे की शिकायत पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए। आजाद नगर और शास्त्री नगर में खाली प्लॉटों में गोबर डालने और जानवरों को दफनाने से जुड़ी शिकायतों पर भी मौके का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
टिब्बा दानेशर मिल गेट निवासी रेखा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट की पोजेशन न मिलने की शिकायत की, जिस पर डीसी ने एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, बरवाला एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, नारनौंद एसडीएम विकास यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।