फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A case of murder has been registered against 6 people including a woman from the in-laws' side

ससुराल पक्ष की एक महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
A case of murder has been registered against 6 people including a woman from the in-laws' side
बहल। हसान गांव में विवाहिता व उसके दो बच्चों की मौत के लिए मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मृृतका के ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उनकी बेटी, नाती और नातिन को कुएं में धकेल कर उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष की एक महिला सहित छह लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चैहड़ खुर्द निवासी कविता की हसान गांव में शादी हुई थी। शुक्रवार शाम खेत में बने एक कुएं में जब लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और मौके पर जाकर देखा तो कविता व उसके तीन बच्चे कुएं में गिरे हुए थे। ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला तब तक महिला कविता और उसके बेटे मनीत की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा महिला की बेटी खुशी व उसके बेटे रमन को जब उपचार के लिए हिसार ले जाया जा रहा था तो खुशी ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला का बेटा रमन हिसार के अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को लोहारू अस्पताल लेकर पहुंची व लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके अलावा मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना के संबंध में अपनी शिकायत दी।
विज्ञापन

पिता का आरोप - कुएं में धकेला गया बेटी, नाती व नातिन को
मृतका के पिता दले सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने वर्ष 2012 में अपनी दो बेटियों की शादी हसान निवासी विकास और सुनील से की थी। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा शादी के बाद से उसकी बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। पहले बड़ी बेटी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए तंग किया, जिसके कारण अब वह पिछले दो साल से उनके पास रह रही है। उसकी छोटी बेटी कविता ने शादी के दो साल बाद जब ससुराल आना जाना शुरू किया तो उसे भी पैसे की मांग करते हुए परेशान किया गया। शुक्रवार को अपराह्न करीब साढे़ तीन बजे कविता के ससुराल वालों ने कविता व उसके तीन बच्चों को कुएं में धकेल दिया, जिससे कविता व उसके एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि बेटी की हिसार ले जाते समय मौत हो गई। उनका एक नाती हिसार में उपचाराधीन है। शाम पांच बजे घटना की सूचना मिलने पर जब वे हसान पहुंचे तो मेरी बेटी व उसके दोहते मनीत को कुएं से निकालकर चारपाई पर लिटा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर विकास, सुनील, राजबीर, मुन्नी, सूबेसिंह व अजय के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कविता, खुशी और मनीत के शवों को शनिवार को लोहारू अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। इसके बाद हसान गांव में ही तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed