फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A case has been registered for cheating a man of Rs 42 lakh in the name of providing employment.

Hisar News: नौकरी लगवाने के नाम पर 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered for cheating a man of Rs 42 lakh in the name of providing employment.
हांसी। सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सदर पुलिस ने एक युवक पर मामला दर्ज किया। आरोपी ने उनको सरकारी नौकरी लगवाने की गारंटी दी थी, लेकिन बाद में उनकी सरकारी नौकरी नहीं लगवाई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हांसी उपमंडल के एक गांव के रहने वाले विकास ने बताया है कि आरोपी उनके गांव में शादीशुदा है। जब भी वह अपने ससुराल आता था तो उनको सरकारी नौकरी लगवा देने व उनका भविष्य बनाने की बात कहता था। एक दिन आरोपी अशोक ने उनको कहा कि दिल्ली इंटर्नशिप एंड साइंस यूनिवर्सिटी में एलडीसी क्लर्क पद के लिए नौकरी निकली हुई है। इस पर शिकायतकर्ता ने खुद का व अपने कई निजी संबंधियों के फार्म भरवा दिए। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद आरोपी ने विकास व फार्म भरने वाले अन्य लोगों से कई बार करके कुल 42 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब सरकारी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी रुपये देने से इंकार कर दिया। सदर थाना पुलिस थाना एसएचओ सुमेर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed