फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गरीब युवाओं को कराएंगे आईएएस की कोचिंग

गरीब युवाओं को कराएंगे आईएएस की कोचिंग

Sat, 28 Dec 2013 05:50 AM IST
Hisar
Hisar Updated Sat, 28 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय सैन समाज के अध्यक्ष रामकिशन सैन ने समाज के लोगों का आह्वान किया कि वे अगले साल होने वाले चुनावों के लिए अभी से कमर कस लें। चुनावों में समाज की सक्रियता के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। हर सदस्य को जोड़ा जाएगा ताकि समाज अपनी ताकत का एहसास करा सके। सैन ने कहा कि शिक्षा को लेकर उनकी संस्था बेहद गंभीर है। संस्था नहीं चाहती कि समाज का कोई भी बच्चा गरीबी के अभाव में शिक्षा से वंचित रहे। सैन ने बताया कि अंबाला और गुड़गांव में समाज के गरीब तबके के लिए निशुल्क अकादमी खोली जाएगी। इसमें सैन समाज के जरूरतमंद और मेधावी छात्र-छात्राओं को आईएएस और आईपीएस की तैयारी कराई जाएगी ताकि समाज में सैन बंधुओं की भी अपनी पहचान बन सके। साथ ही कहा कि गांवों की चौपालों और धर्मशालाओं में भी शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसमें समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर मास्टर कल्याण सिंह पलवल, नरेंद्र सैन गुड़गांव, जयभगवान कुलाना, राजेंद्र सैन भादरा, महेंद्र सैन गुड़गांव, नवीन ठाकुर हांसी, सुरेश राणा रोहतक, जयसिंह मोखरा, सतबीर सिंह, विनोद सरोहा सातरोड, कृष्ण तंवर हिसार और पालीटेक्निक कॉलेज हिसार से डॉ. अनिल कुमार सैन सहित भारी तादाद में सैन समाज के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed