फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   व्यापारियों ने किया दुष्यंत चौटाला का स्वागत

व्यापारियों ने किया दुष्यंत चौटाला का स्वागत

Wed, 25 Dec 2013 05:50 AM IST
Hisar
Hisar Updated Wed, 25 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
हिसार। भगत सिंह चौक मार्केट के व्यापारियों ने सोमवार को दुष्यंत चौटाला का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से इनेलो के जिला शहरी प्रधान हनुमान ऐरन, शहरी अध्यक्ष प्रहलाद सिंह राड़ा और युवा इनेलो के जिला महासचिव रवि आहुजा उपस्थित थे। इस दौरान व्यापारियों ने दुष्यंत चौटाला के सामने बाजार की समस्याएं भी रखी। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि व्यापारियों को सरेआम धमकियां मिल रही हैं, जिससे वे डर के साये में व्यापार करने पर मजबूर हैं। प्रॉपर्टी टैक्स, बिजली के बढ़ते बिल और टैक्सों की मार ने व्यापारियों का व्यापार करना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि व्यापारी चिंता न करें जल्द ही प्रदेश में जनता के सहयोग से इनेलो का शासन आने वाला है। इसके अलावा दुष्यंत चौटाला ने ऑटो मार्केट, राजगुरू मार्केट, बिश्नोई मंदिर मार्केट और कृष्णा नगर में भी व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान नरेंद्र कुकड़ेजा, विक्रांत बागड़ी, योगेश आर्य, अमित सैन, कृष्ण छाबड़ा, सुमंत असीजा, सुरेन्द्र छाबड़ा, सुनील मेहता, राजकुमार मेहता, देशराज कक्कड़, दीपक कक्कड़, राजेश चोपड़ा, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, दर्शन ठकराल, सचिन असीजा, पवन छाबड़ा, अमित आहुजा, मुकेश छाबड़ा, शगुन भारद्वाज और सतीश मग्गू मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed