फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला हाईकमान लेगा : सैलजा

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला हाईकमान लेगा : सैलजा

Sun, 15 Dec 2013 05:48 AM IST
Hisar
Hisar Updated Sun, 15 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के बारे में कहा कि कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस हाईकमान को लिखा हुआ है, वे ही इस पर फैसला करेंगी। सैलजा डाबडा चौक स्थित अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

इस मौके पर सैलजा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी की जो कमियां थीं, उस पर मंथन किया जा रहा है और खामियों को दूर किया जा रहा है। आने वाले लोकसभा चुनावों में यूपीए केंद्र में सरकार बनाएगी। राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि समीक्षा करके हम लोगों के बीच प्रभावशाली तरीके से जाएंगे। अच्छे ढंग से लोगों की समस्याओं को समझना होगा।
विज्ञापन

आप की जीत का आने वाले लोकसभा चुनावों में क्या प्रभाव पडे़गा, इस सवाल पर सैलजा ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अलग-अलग मुद्दों पर चुनाव लडे़ जाते हैं और उन्हीं मुद्दों पर जनता अपना वोट देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामान विकास और रोजगार को लेकर वे पार्टी हाईकमान के पास कार्यकर्ताओं की बात को रख रही है। इसी दौरान सैलजा ने अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर जगन्नाथ, उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश सिहाग, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रताप चौधरी, अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल, अधिवक्ता विकास गोयल, जितेंद्र वर्मा, हिसार के युवा उपाध्यक्ष संजीव सहरावत और परमजीत पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed