फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जाटो के विरोध के कारण कांग्रेस पार्टी की हार हुई ः यशपाल मलिक

जाटो के विरोध के कारण कांग्रेस पार्टी की हार हुई ः यशपाल मलिक

Fri, 13 Dec 2013 05:49 AM IST
Hisar
Hisar Updated Fri, 13 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक बुधवार को हिसार की जाट धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल छोत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक मुख्य अतिथि रहे। बैठक में यशपाल मलिक ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश में जाटों के विरोध के कारण कांग्रेस की हार हुई है। इसके बावजूद भी यदि हरियाणा और केंद्र सरकार जाटों को आरक्षण के बारे में इसी तरह गुमराह करती रही तो जाट एक बड़ा आंदोलन चलाकर लोकसभा चुनावों और हरियाणा विधान सभा चुनावों में कांग्रेस का विरोध करेंगे। समिति प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल छोत ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने आरक्षण को लेकर अधिसूचना 24 जनवरी 2013 को जारी की थी लेकिन अब तक इसेस अधिनियम का दर्जा नहीं दिया गया। यदि हरियाणा सरकार शीतकालीन सत्र में भी जाट आरक्षण बिल लेकर नहीं आई तो जनवरी से आंदोलन को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को कैथल में होने वाले जाट सम्मेलन में इसकी विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर समिति के प्रदेश महासचिव महेंद्र पूनिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुबेदार ओमप्रकाश, पूनिया खाप के अध्यक्ष दीवान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलचंद दहिया, बीएस अहलावत, रघबीर सिंह अध्यक्ष फतेहाबाद मौजूद थे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed