फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   थियेटर की हालत पहले से बेहतर : नादिरा

थियेटर की हालत पहले से बेहतर : नादिरा

Mon, 14 Oct 2013 05:42 AM IST
Hisar
Hisar Updated Mon, 14 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
हिसार। फिल्म, टीवी सीरियल या नाटक तीन अलग-अलग विधाएं हैं। इनमेें कलाकार अपनी कला लोगों के सामने पेश करता है। ये तीनों विधाएं अपना-अपना स्थान रखती हैं लेकिन रंगमंच का जो समाज में स्थान है उसे कोई नहीं बदल सकता। यह कहना था हिसार रंगमंडल के बैनर तले हिसार में आयोजित रंग महोत्सव में नाटक का मंचन करने पहुंची एक्ट्रेस, लेखिका और निर्देशक नादिरा जाहिर बब्बर का।
विज्ञापन

जिंदल स्टेनलेस स्टील के रेस्टहाउस में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि नाटक देखने वाले लोगों की संख्या फिल्म देखने वालों से बहुत कम है लेकिन जिन्हें रंगमंच पसंद है वो रंगमंच से दूर नहीं रह सकते। उन्होंने बताया कि बेगम जान नाटक भारतीय रंगमंच की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक है, जिसे जावेद सिद्दीकी साहेब ने लिखा है। हिसार रंगमंडल इस नाटक का हिसार में मंचन करवाने के लिए तीन साल से प्रयासरत है और हिसार रंगमंडल के अध्यक्ष यशपाल शर्मा और संस्थापक अनूप गोयल मीचू का यह प्रयास अब सफल हुआ है।
विज्ञापन

क्राइम पेट्रोल और बालिका वधू फेम अनूप सोनी ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर उन्होंने फिल्मों, टीवी सीरियल और रंगमंच तीनों जगह काम किया है। हरियाणा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि क्राइम पेट्रोल पर जितनी भी अपराध कथाएं हरियाणा से आई हैं उनमें अधिकतर ऑनर किलिंग की रही। यह शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज बब्बर की बेटी और एक्ट्रेस जूही बब्बर ने कहा कि फिलहाल वह नाटकों में ही व्यस्त हैं। जैसी फिल्में वह चाहती थी, उन्हें नहीं मिली। अच्छा रोल मिलेगा तो वो जरूर करेंगी। फिलहाल वह अपनी मां द्वारा स्थापित थियेटर ग्रुप एकजुट के लिए काम कर रही हैं। इस मौके पर मौजूद बॉलीवुड एक्टर हिसार के यशपाल शर्मा ने फिल्माें से समाज बिगड़ने के आरोपों पर कहा कि फिल्में और टीवी सीरियल तो वहीं दिखाते हैं जो समाज में चल रहा है और जो समाज पसंद करता है। आइटम नंबर को लोग पसंद करना बंद कर दें तो वो बनेंगे ही नहीं। हिसार रंगमंडल के संस्थापक अनूप गोयल मीचू ने कहा कि बेगम जान जैसी महान कृति का हिसार में मंचन करना उनका सपना था। इस मौके पर अनुभा तायल भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed