फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हथियाराें के सप्लायर सात दिन के रिमांड पर

हथियाराें के सप्लायर सात दिन के रिमांड पर

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने वीरवार को विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। अदालत ने एक आरोपी को सात दिन के और दूसरे को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस हथियारों के विक्रेताओं का पता लगाने के लिए एक आरोपी को उत्तर प्रदेश और बिहार लेकर जाएगी जबकि दूसरे आरोपी से हथियार के खरीदारों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि वीरवार को सीआईए प्रभारी अरुण बेनीवाल के नेतृत्व में एक टीम ने गश्त के दौरान गौशला रोड़ से बाइक सवार सतवंत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी रानियां और सुरेंद्र कुमार उर्फ काका पुत्र हरभजन सिंह निवासी शांति नगर सिरसा को काबू कर उनके कब्जे से विभिन्न बोर की चार पिस्तौल और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। तीन पिस्तौलों पर मेड इन यूएसए और जर्मनी अंकित था। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने हथियारों के आपूर्तिकर्ता और खरीदने वाले की जानकारी प्राप्त करने के लिए रिमांड की मांग की। अदालत ने पुलिस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए सुरेंद्र सिंह को सात दिन के और संतवत सिंह को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि आरोपी उत्तर प्रदेश और बिहार से हथियार खरीदकर लाते थे और उन्हें हरियाणा में बेच दिया जाता था। सीआईए प्रभारी अरूण बिशभनोई ने बताया कि सुरेंद्र कुमार को पुलिस टीम उत्तर प्रदेश और बिहार के उन स्थानों पर लेकर जाएगी जहां से आरोपी हथियार खरीदकर लाते थे। साथ ही संतवत सिंह से रिमांड के दौरान उन लोगों के नाम पते मालूम किए जाएंगे जिन्हें हथियार बेचे गए। साथ ही इस बात का पता लगाया जाएगा कि इस गिरोह में और कितने सदस्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed