{"_id":"78-46345","slug":"Hisar-46345-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्यों के लिए कुलदीप सिंह ढांडा को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्यों के लिए कुलदीप सिंह ढांडा को सम्मान
Hisar
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को करने के लिए बराह कलां बाहरा के प्रधान एवं सर्वखाप पंचायत हरियाणा के संयोजक कुलदीप सिंह ढांडा को इंदिरा गांधी समरसता राष्ट्रीय अवार्ड 2012 से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें नई दिल्ली स्थित कृष्णा मेनन भवन के सभागार में 19 नवंबर को इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगेंद्र सिंह ने दिया। कुलदीप ढांडा को एक गोल्ड मेडल, पगड़ी, सरोपा तथा प्रशस्ति पत्र नवाजा गया। समारोह में जोगेंद्र सिंह के अलावा पूर्व चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णामूर्ति भी मौजूद थे। कुलदीप सिंह ढांडा को यह सम्मान मिलने पर बराह कलां बाहरा जींद व सर्व खाप पंचायत हरियाणा के लिए एक विशेष उपलब्धि माना रहा है। ढांडा को सम्मान मिलने पर जाट धर्मार्थ सभा जींद के प्रधान रामचंद्र, प्रगतिशील किसान क्लब के वरिष्ठ उपप्रधान राजबीर कटारिया, कोषाध्यक्ष कर्मबीर यादव, दलीप चहल, संरक्षक चहल खाप, सत्यवान ढांडा रामचंद ने खुशी जाहिर की है।
------------------------------------------------
विज्ञापन
------------------------------------------------