फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   किसानों को वैज्ञानिक खेती करने की सीख दी

किसानों को वैज्ञानिक खेती करने की सीख दी

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हिसार। मानव इंस्टीट्यूट के मानव लोक विज्ञान क्लब ने गांव सरसौद के सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आंचल के किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी देना है। कार्यक्रम में किसानों को बताया गया कि इन नई कृषि तकनीकों को अपनाकर फसलाें की पैदावार कैसे बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डा. सीपी गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर जबलपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर और हरियाणा किसान आयोग के सलाहगार डा. डीपी सिंह थे। डा. सीपी गुप्ता ने लोक विज्ञान के उद्देश्यों के बारे में बताया और भविष्य में होने वाले मानव लोक विज्ञान के कार्यक्रमों का उल्लेख किया। सत्यवान बिचपड़ी (पूर्व सरपंच) ने किसानों को जागरूक होकर खेती को व्यवसाय के तरीकों से समझकर उत्तम खेती करने का आह्वान किया। डा. नीरू नरूला ने अजो एवं फास्फोटिका से गेहूं के बीजों के उपचार की विधि विस्तृत रूप से बताई। उन्होंने बताया कि इस विधि के द्वारा फसल की पैदावार को बढ़ाया जा सकता है और उन्होंने फसलों में बीमारी कम करने पर जोर दिया। डा. डीपी सिंह ने अमृत मिट्टी बनाने पर व्याख्यान दिया और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के बारे में बताया। डा. परुथी ने सूत्रकर्मी की समस्या के बारे में बताया। करतार सिंह भूतपूर्व कृषि अधिकारी ने किसानों को अपने खेत, पशुओं और अन्य संसाधनों का प्रयोग योजनागत तरीके से करने पर जो दिया और बायो गैस प्लांट का महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed