{"_id":"78-46191","slug":"Hisar-46191-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया आठ माह तक दुराचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किया आठ माह तक दुराचार
Hisar
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिंग मंडी (सिरसा)। पंजाब के तलवंडी सांबो के एक गांव निवासी युवती ने पंजाब के संघा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर आठ माह तक दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर थाना डिंग में युवक और गांव के सरपंच पर भी युवती को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
डिंग थाना प्रभारी चांद सिंह ने बताया कि युवती ने बताया कि 32 वर्षीय रमेश कुमार उसे शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया और एक किराये के मकान में रहने लगा जहां पर उससे आठ माह तक दुराचार किया गया। पीड़ित युवती ने बताया कि गांव के सरपंच ने उसे युवक का पीछा छोड़ने को लेकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी के अनुसार युवती का सिरसा के सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया गया जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। युवती ने बताया कि किराए के मकान मेें रहने के दौरान उसे पता चला कि युवक पहले से ही विवाहित है और उसके तीन बच्चे है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। डिंग थाना प्रभारी चांद सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर रमेश कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने और सरपंच पर भी युवती को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक दोनाें की गिरफ्तारी नहीं हुई है, मामले की जांच जारी है।