फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पति-पत्नी में झगड़ा, दोनों ने खाया जहर

पति-पत्नी में झगड़ा, दोनों ने खाया जहर

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के वार्ड दस स्थित जंडी मोहल्ला में शनिवार देर शाम पति पत्नी ने आपसी झगड़े में जहर निगल लिया। परिजन दोनों को सामान्य अस्पताल लाए। महिला ने दम तोड़ दिया और पति की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया। मृतका के परिजनों ने सास-ससुर पर जहर देने का आरोप लगाया है।
जंडी मोहल्ला निवासी बुधराम और उसकी पत्नी वीना रानी का शाम को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में रात 11 बजे के करीब जहर निगल लिया। जहर गटकने वाले दंपति को पड़ोसी और परिजन बेहोशी की हालत में फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल लेकर गए। सरकारी चिकित्सकों ने जांच के बाद विवाहिता वीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बुधराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। मायके पक्ष की शिकायत पर सास कमला देवी, ससुर रामलाल, देवर पवन कुमार सहित बुधराम के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन

मंडी डबवाली निवासी मृतका वीणा के भाई सुरेंद्र के अनुसार उन लोगों ने वीना की शादी 9 वर्ष पहले पूर्व फतेहाबाद के जंडी मोहल्ला निवासी बुधराम से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सास कमला देवी और ससुर रामलाल दहेज और देने के लिए बहन को प्रताड़ित करने लगे। सुरेंद्र ने बताया कि साल पूर्व भी बहन के साथ ससुरालियों ने मारपीट की थी। जिस पर पंचायत ने समझौता करा दिया था। वीना के भाई ने सास-ससुर, देवर और पति पर जबरदस्ती जहर खिलाने का आरोप लगाया है। जिस समय मृतका वीणा के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा था तो उस दौरान डबवाली से आए मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। वहां लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के बीच झड़प हो गई। सरकारी अस्पताल में मौके पर पहुंचे एसएचओ मुकेश कुमार ने लोगाें को समझाया और उन्हें पूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मृतका के मायके वाले शव को लेने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने मृतका वीना के पति बुधराम, ससुर रामलाल, देवर पवन और उसकी सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed