{"_id":"78-46038","slug":"Hisar-46038-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान समारोह में बुजुर्गों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान समारोह में बुजुर्गों को सम्मानित किया
Hisar
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। भगवान श्री सत्य सांई बाबा के जन्मोत्सव और सिरसा संगठन के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को मां संतोषी मंदिर में ‘वृद्ध सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया इसमें बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
श्री सत्य सांई सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष कमल रेलन ने कहा कि मां के चरणाें में सभी तीर्थ होते हैं और पिता गुरु समान होता है। उन्हाेंने कहा कि व्यक्ति को कहीं इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। मां-बाप से हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं क्याेंकि माता-पिता के चरणाें में ही स्वर्ग होता है। व्यक्ति को अपने कर्त्तव्याें का पालन करते हुए माता-पिता की सदा सेवा करते रहना चाहिए। संगठन के प्रांतीय संयोजक हरबंस लाल वोहरा ने विस्तार से संगठन की गतिविधियाें की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक डा. बीएस श्योकंद ने कहा कि बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलना ही एक बहुत बड़ी बात है। इन्हीं के मार्गदर्शन से हम अपने जीवन को सार्थक कर सकते हैं। जिला युवा समंवयक राजकुमार फुटेला ने सभी का स्वागत और संयोजक महेंद्र मेहता ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डा. टीएन गुप्ता, ओपी अग्रवाल, जगदीश लाल रेलन, गौरीशंकर सर्राफ, टीआर शर्मा, जगन्नाथ उप्पल, सोमनाथ तनेजा, कालूराम कामरा, डा. शिवादित्ता खुंगर, भरत सिंह, जुगलाल, नेकीराम, शीलावंती मेहता, बिमला अरोड़ा, मूर्ति देवी, शोभा वेहरा, देवादेवी बागड़ी और सावित्री देवी को सम्मानित किया गया।