{"_id":"78-45815","slug":"Hisar-45815-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली पर बुझ गए तीन घरों के चिराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली पर बुझ गए तीन घरों के चिराग
Hisar
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली (सिरसा)। मंगलवार रात को दीपावली पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन घरों के चिराग बुझ गए। एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में एक मिस्त्री की मौत हो गई।
एकता नगरी डबवाली में एक घर के निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। वार्ड नंबर पांच निवासी राज मिस्त्री नाजर सिंह मंगलवार को कृष्ण बिश्नोई वाली गली में मकान का निर्माण कर रहा था। मकान की प्रथम मंजिल पर मशीन के जरिए ईंटें ऊपर पहुंचाई जा रही थी। अचानक ईंटों को ले जा रही मशीन का टोकरा प्रथम मंजिल के समीप फंस गया। टोकरे को निकालने का प्रयास करते हुए नाजर सिंह गली में जा गिरा। मशीन भी उसके ऊपर गिर गई। 55 वर्षीय नाजर सिंह को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना मंगलवार देर रात को गांव मौजगढ़ के समीप हुई। गांव लखुआना निवासी 21 वर्षीय बलतेज सिंह बाइक पर सवार होकरअपने दोस्त संदीप को लेकर गांव लौट रहा था। गांव मौजगढ़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महासिंह रंगा ने बताया कि गांव लखुआना के सरपंच रामजी लाल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को डबवाली के सरकारी अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।