{"_id":"78-45200","slug":"Hisar-45200-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन गडगरी करेंगे सिरसा रैली को संबोधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन गडगरी करेंगे सिरसा रैली को संबोधित
Hisar
Updated Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर 2 दिसंबर को सिरसा में होने वाली रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर जैसे केंद्रीय स्तर के कई अन्य वरिष्ठ नेतागण भी संबोधित करेंगे। इस रैली में अनेक पार्टियाें से कई नेता हजकां में शामिल होने की घोषणा करेंगे। वह आज गांव मताना में निहाल सिंह के घर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने चुनाव के समय महिला आरक्षण मुद्दे पर कहा कि हम हर वर्ग को हितों को ध्यान में रखते हुए समानता के अधिकार के तहत टिकट आवंटन में आरक्षण देंगे।
उन्हाेंने इनेलो की सम्मान दिवस रैली को फ्लाप शो करार दिया। उन्होंने कहा कि इस रैली में इनेलो नेताओं के दावों के अनुरूप किसी तरह का रिकार्ड तो नहीं बन सका, लेकिन इस रैली को जनता ने पूरी तरह से नकारते हुए इनेलो द्वारा हजकां-भाजपा गठबंधन बाबत किए जा रहे भ्रामक प्रचार की हवा निकालने का काम जरूर किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, पूर्व विधायक सूबे सिंह पूनिया, बाबा बूटा सिंह, मीडिया प्रभारी संजय गौतम, हिसार जिलाध्यक्ष रणधीर पनिहार, सिरसा जिलाध्यक्ष कुलदीप भांभू, नरसी खिलेरी, धर्मपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।