फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   9th class student raped, case registered

Hisar News: 9वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
9th class student raped, case registered
हिसार। जिले के एक गांव की नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म से पहले नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिलाई और फिर बेसुध हालत में शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि उसकी मां का निधन हो चुका है और पिता निजी काम करते हैं। करीब 5 माह पहले दादा के साथ सिविल अस्पताल में दवा लेने गई थी, जहां सचिन से मुलाकात हुई। इसके बाद उक्त युवक स्कूल जाते समय पीछा करता और घर के नंबर पर फोन कर बात करने लगा। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। 29 दिसंबर 2023 को सचिन अपने घर ले गया कि वह उसकी मां से मिलवाएगा। जब घर पहुंचे तो कोई नहीं था। इस दौरान आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर पिता को मारने और बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed