फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   952 HTET candidates got biometric verification done

Hisar News: 952 एचटेट अभ्यर्थियों ने कराया बायोमीट्रिक सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
952 HTET candidates got biometric verification done
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से तय किए गए सुशीला भवन रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को 952 अभ्यर्थियों ने बायोमीट्रिक सत्यापन कराया। दूसरे दिन व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु रही।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार निरीक्षण करने भी पहुंचे। दो दिन में इस केंद्र पर 3181 अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक का सत्यापन किया गया।
हरियाणा राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा देने वाले हजारों अभ्यार्थियों की बायोमीट्रिक सत्यापन का मिलान नहीं हो पाया था। बोर्ड ने ऐसे अभ्यर्थियों की एक सूची जारी की थी। इसमें हिसार जिले के 3319 अभ्यर्थी शामिल थे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर इसकी सूची जारी कर सभी अभ्यर्थियों को 25-26 अगस्त को अपनी बायोमीट्रिक हाजिरी अपडेट कराने के निर्देश दिए थे। हर एक जिला मुख्यालय पर एक एक केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से नियुक्त नोडल ऑफिसर जगबीर सिंह ने बताया कि सोमवार को अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के चलते देर शाम 7.30 बजे तक सत्यापन कार्य किया गया। स्कूल के प्राचार्य कृष्ण कुमार ने भी सहयोग किया। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल नेहरा ने निरीक्षण किया। 6 बायोमीट्रिक मशीनों के जरिए सत्यापन का कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed