फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   919 students took admission in the first cut off list

Hisar News: पहली कट ऑफ सूची के 919 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Wed, 10 Jul 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 10 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
919 students took admission in the first cut off list
सिरसा। राजकीय नेशनल व महिला महाविद्यालय में यूजी कोर्स में पहली कट ऑफ सूची के तहत फीस भरने के अंतिम दिन तक कुल 919 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। मंगलवार को विद्यार्थियों ने शाम पांच बजे तक फीस जमाकर अपनी-अपनी सीट पक्की की।
विज्ञापन

निजी व राजकीय काॅलेजों में यूजी की पहली कट ऑफ सूची के तहत फीस भरने का अंतिम दिन मंगलवार यानी नौै जुलाई रहा। विद्यार्थियों को कट ऑफ सूची जारी होने के बाद फीस भरने के लिए पांच दिन का समय दिया गया। जो पहली कट ऑफ सूची के तहत दाखिला लेने से वंचित रह जाएगा, उसे फिजिकल काउंसिलिंग के तहत मौका दिया जाएगा। दोनों कॉलेजों में कुल 3,170 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

राजकीय नेशनल के 2,160 सीटों पर अब तक कुल 1,979 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। वहीं, राजकीय महिला कॉलेज में 1,010 सीटों पर कुल 1,238 आवेदन आए हैं। जिनके नाम मेरिट सूची में जारी किए जा रहे हैं, उनमें से जो विद्यार्थी बच जाएंगे उन्हें फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला दिया जाएगा। अब तक राजकीय नेशनल कॉलेज में 516 व राजकीय महिला कॉलेज में 403 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इस प्रकार है कॉलेजों में सीटों व दाखिलों की संख्या

राजकीय महिला कॉलेज


कोर्स का नाम, सीटों की संख्या, पहली कट ऑफ सूची के दाखिले

- बीए, 510, 240

- बीबीए, 40, 13

- बीकॉम, 160, 75

- बीसीए, 60, 21

- लाइफ साइंस, 80, 27

- फिजिकल साइंस, 160, 27





राजकीय नेशनल महाविद्यालय



कोर्स का नाम, सीटों की संख्या, दाखिले



- बीए, 1120, 328
- बीए इवनिंग, 240, 77
- बीए इकोनॉमिक्स, 40, 9
- बीबीए, 40, 8
- बीकॉम, 240, 77
- लाइफ साइंस, 160, 27
- फिजिकल साइंस, 320, 67



यह भी जानना जरूरी
- आज लगेगी दूसरी प्रोविजनल कट ऑफ सूची
-पहली कट ऑफ सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी पांच से नौ जुलाई तक फीस जमा कर सकते हैं।
-10 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल कट ऑफ सूची जारी होगी।
- 11 जुलाई को दूसरी कट ऑफ सूची फाइनल तौर पर जारी होगी।
- दूसरी कट ऑफ सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 11 से 13 जुलाई तक फीस जमा कर सकते हैं।
- दो कट ऑफ सूची के बाद सीटें खाली रहती हैं तो 16 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग होगी।

- फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी खाली रहीं सीटों पर दाखिले के लिए 17 जुलाई को आवेदन कर सकते हैं।










राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहली कट ऑफ सूची के अनुसार फीस जमा करने का अंतिम दिन मंगलवार था। अंतिम दिन तक 403 विद्यार्थियों ने फीस भरकर दाखिला लिया। - प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला कॉलेज सिरसा।






राजकीय नेशनल कॉलेज में मंगलवार शाम पांच बजे तक विद्यार्थियों ने फीस जमा की। अब तक कॉलेज में 516 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है।
- वीना रहेजा, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय नेशनल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed