{"_id":"5c686122bdec222bf45292dd","slug":"91550344482-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्युनिटी सेंटर में आरडब्ल्यूए ने जमा करवाए हाउस टैक्स के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्युनिटी सेंटर में आरडब्ल्यूए ने जमा करवाए हाउस टैक्स के बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सेक्टर 16-17 की आरडब्ल्यूए की ओर से शनिवार को कम्यूनिटी सेंटर में विशेष शिविर लगाकर लोगों के हाउस टैक्स संबंधी बिल जमा किए गए। लोगों से टैक्स का बिल और भुगतान राशि का बिल लिया गया। वहीं ऐसे बिल भी एकत्रित किए गए, जो गलत आए हुए हैं और उन्हें ठीक करवाने की जरूरत है। अब आरडब्ल्यूए अपने स्तर पर इन बिलों को निगम कार्यालय में जाकर जमा करवाएगी। इससे सेक्टरवासियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। रविवार को सेक्टर-13 के कम्यूनिटी सेंटर में भी इसी तरह शिविर लगाकर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक लोगों से बिल व चेक लिए जाएंगे।
ईओ ने दिया था सुझाव
आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र श्योराण ने बताया कि सेक्टरवासियों को नगर निगम कार्यालय में जाकर बिल भरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने इस समस्या को लेकर कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह से मुलाकात की थी। कार्यकारी अधिकारी ने उन्हें बिल व राशि के चेक कम्यूनिटी सेंटर में ही इकट्ठे करने की सलाह दी थी। इसके बाद एक साथ इन बिलों को निगम कार्यालय में जमा करवाकर रसीद ली जाती है। इससे सेक्टरवासियों की समस्या का समाधान हो गया है। इस मौके पर सेक्टर-13 प्रधान अमर लाल बूरा, महासचिव अशोक खुराना, आरके गोयल, मनविंद्र सेठी, चंद्र कटारिया, हंसराज ठकराल, परमानंद मलिक, राजीव बैनीवाल, नरेश गर्ग, राजेश, कुलजीत मान, अमित बेरवाल आदि ने भी सहयोग किया।