फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चुनावी मोड में आए सीएम मनोहरलाल ने हुड्डा- चौटाला को निशाने पर लिया

चुनावी मोड में आए सीएम मनोहरलाल ने हुड्डा- चौटाला को निशाने पर लिया

Fri, 18 May 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
चुनावी मोड में आए सीएम मनोहरलाल ने हुड्डा- चौटाला को निशाने पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीएम मनोहर लाल रोड शो के दौरान पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आए। सीएम ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और ओमप्रकाश चौटाला को निशाने पर लिया। सीएम ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दोनों पूर्व सीएम को घेरा। सीएम ने रोड शो में भाजपा के पक्ष में सियासी समीकरण बनाने का प्रयास किया है। यही नहीं सीएम ने पूर्व सीएम हुड्डा की भी नकल उतारी।
सीएम ने पूर्व की सरकारों को कठघरे में खड़ा करते हुए अपनी सरकार की शिक्षक तबादला नीति को सराहा। इसके बाद सीएम स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर भी पूर्व सीएम हुड्डा को आडे़ हाथों लिया। सीएम ने कहा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का शोर मचाने वाले कांग्रेसी ये क्यों नहीं बताते कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के लिए बनी कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा थे। केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू क्यों नहीं किया। हमारी नीतियों से खुद स्वामीनाथन ने ट्विट कर मोदी सरकार की नीतियों से संतुष्टि जाहिर की थी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा कहते थे कि मेरी किसी प्रकार की जांच करवा लो। उनके कार्यकाल में अनियमितता मिलने पर ही सीबीआई, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में जांच शुरू हुई है। सीएम मनोहर लाल ने भूपेंद्र हुड्डा की नकल उतारते हुए कहा - अब हुड्डा कह रहे हैं, सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। यदि भूपेंद्र हुड्डा निर्दोष हैं तो कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता और यदि उन पर दोष साबित होता है तो कोई उन्हें बचा नहीं सकता है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि एक सलाखों के पीछे चला गया है, अब दूसरा भी जाएगा। हमारी सरकार उनकी तरह रिश्तेदारों, बेटों और पोतों की सरकार नहीं है, बल्कि आम जन की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव तक चलेगा जनता कनेक्ट प्रोग्राम
सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव आने में अब एक साल का समय रह गया है। इस तरह के रोड शो कर हम सरकार के कामों पर जनता का फीडबैक ले रहे हैं। हर जिला मुख्यालय पर इस तरह का रोड शो आयोजित होगा। इसके बाद बडे़ गांवों में भी संपर्क करेंगे। यह जनता से कनेक्ट होने का प्रोग्राम है।

चाहे रथयात्रा निकालो, साइकिल रैली निकालो या जेल भरो आंदोलन चलाओ, मैदान खाली नहीं छोड़ेंगे...
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इसके बाद प्रदेश के मंत्री भी अपने एरिया में फील्ड में उतरेंगे। इसके लिए कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। जल्द ही मंत्रियों के कार्यक्रम का शेडयूल भी जारी कर दिया जाएगा। चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा विपक्ष वाले कह रहे हैं कि सीएम को रोड शो की क्या जरूरत है। मैं उनको बताना चाहता हूं, तुम चाहे रथयात्रा निकालो, साइकिल रैली निकालो या जेल भरो आंदोलन चलाओ तुम्हारे लिए हम मैदान खाली नहीं छोडे़ंगे। हम खुद मैदान में आ रहे हैं, तुमको भी मैदान में लाएंगे।


हमें इनेलो मुक्त हरियाणा भी करना है
सीएम ने कहा कि कांग्रेस का पूरे देश में सफाया हो गया है। अब पीपीपी कांग्रेस बची है, जिसमें पंजाब, पुडुचेरी में कांग्रेस है। हमें हरियाणा को इनेलो मुक्त भी करना है। इस अभियान को लेकर निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed