फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   90 posts will be recruited for apprentices in roadways

Hisar News: रोडवेज में अप्रेंटिस के लिए 90 पदों पर होगी भर्ती, 12 फरवरी से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Mon, 03 Feb 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 03 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
90 posts will be recruited for apprentices in roadways
हिसार। रोडवेज में अप्रेंटिस के लिए 90 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में उम्मीदवार 12 फरवरी से 18 फरवरी तक आवेदन भर सकते हैं। उसके बाद कोई भी मान्य नहीं होगा। 20 से 28 फरवरी तक हिसार डिपो के कार्यालय में गठित कमेटी के सामने दस्तावेज चेक करवाने होंगे। शिक्षुओं का चयन आईटीआई से प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज में एक साल के लिए विभिन्न पदों पर अप्रेंटिस करवाई जाएगी। अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले शिक्षुओं को आईटीआई पास का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। एक साल की अप्रेंटिस पूरी होने के बाद रोडवेज की ओर से पेपर लिया जाएगा। पेपर पास करने के बाद शिक्षुओं को रोडवेज की ओर से सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इन पदाें पर होगी अप्रेंटिस
मैकेनिक डीजल: 30

वेल्डर: 09
इलेक्ट्रीशियन : 12

मोटर मैकेनिक: 22
कारपेंटर: 08

कोपा: 02
टर्नर: 02

स्टेनो हिंदी: 03
पेंटर: 02

अप्रेंटिस करने वाले प्रशिक्षु के लिए ये रहेंगे नियम और शर्तें

- आवेदन के समय उम्मीदवार पूरी प्रोफाइल भरें
- उम्मीदवार हरियाणा का मूल निवासी हो

- उम्मीदवार ने जिस ट्रेड से आईटीआई कर रखी हो वह उसी ट्रेड के लिए अप्लाई कर सकेगा
- उम्मीदवार का चयन आईटीआई से प्राप्त अंकों की मेरिट के अनुसार किया जाएगा

- पहले अप्रेंटिस कर चुके उम्मीदवार को दोबारा मौका नहीं मिलेगा
- चयनित उम्मीदवारों को निशुल्क परिवहन की सुविधा नहीं मिलेगी

- चयनित उम्मीदवारों को निश्चित तिथि पर कार्यग्रहण करना होगा। उन्हें ई-मेल द्वारा सूचना भेज दी जाएगी
12 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन भरने शुरू हो जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी रहेगी। मेरिट के आधार पर ही अप्रेंटिस के लिए चयन किया जाएगा
- संजीव कुमार, क्लर्क, रोडवेज, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed