फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   90 percent women candidates came under the guise of veil to enroll

90 फीसदी महिला प्रत्याशी घूंघट की आड़ में नामांकन करने पहुंचीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
90 percent women candidates came under the guise of veil to enroll
चुनाव का हक मिला, घूंघट से छुटकारा कब.... हिसार पंचायत भवन में जिला परिषद चुनाव का नामांकन भरने गांव - फोटो : Hisar
हिसार। जिला परिषद के लिए बुधवार को 52 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। नामांकन में 23 पुरुष तथा 29 महिलाओं ने पर्चा भरा। ब्लाक समिति सदस्य के लिए 92 नामांकन पत्र आए। सरपंच पद के लिए बुधवार को 296 नामांकन मिले। पंच के लिए 183 नामांकन ही आए। जिला परिषद के लिए हिसार के पंचायत भवन में सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कौथ के निर्देशन में नामांकन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पढ़ी लिखी पंचायत भी घूंघट से आजाद नहीं हो पा रही। जिला परिषद से लेकर पंच तक सभी जगह महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिसका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना था। पंच से लेकर जिला परिषद तक सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी तय की गई है। बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं अपने परिवार के साथ जिला परिषद सदस्य बनने के लिए नामांकन करने पहुंचीं, जिसमें 90 प्रतिशत महिलाएं घूंघट में दिखाई दी। आवेदन से लेकर जवाब देने तक सभी जगह उनके परिवार के पुरुष ही हावी दिखे। महिलाओं को केवल हस्ताक्षर के लिए लाया गया था। चुनाव चिह्न भी पुरुष ही तय कर रहे थे।
विज्ञापन

--------------------
कहां कितने आवेदन....
खंड ------ पंच --------सरपंच ---------ब्लॉक समिति सदस्य
आदमपुर-4 -17---11
अग्रोहा- 17--34---10
बरवाला- 16--35--16
हांसी प्रथम- 34--48--06
हांसी द्वितीय-23-44--05
हिसार प्रथम-34--34--14
हिसार द्वितीय-21-44-10
नारनौंद-- 21--30-13
उकलाना ----13-10-7
--------------------------------------------
कुल कितने नामांकन ..
जिला परिषद के लिए अब तक कुल 64 नामांकन आ चुके हैं। पंचायत समिति के लिए अब तक 95 पर्चे भरे जा चुके हैं। सरपंच के लिए 355 लोगों ने नामांकन किया है। पंच के लिए अब तक 199 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सरपंच के लिए महिलाओं के आवेदन ज्यादा..
सरपंच के लिए 355 आवेदन में 164 पुरुषों की तुलना में 191 महिलाओं ने नामांकन भरा। जिला परिषद में 64 आवेदन में 34 महिलाएं तथा 30 पुरुष आवेदन कर चुके हैं। ब्लाक समिति में 53 पुरुषों तथा 42 महिलाओं ने नामांकन भरा है। पंच के लिए 199 आवेदनों में 129 पुरुष तथा 70 महिलाएं हैं।

--------------------
जजपा हलका अध्यक्ष ने निर्दलीय के तौर पर भरा नामांकन
जजपा के हलका अध्यक्ष अमित बूरा ने वार्ड 22 से जिला परिषद सदस्य के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है। जजपा के तीन अन्य पदाधिकारियों ने भी अलग अलग वार्ड से पर्चा भरा है। अमित बूरा ने कहा कि यह पंचायती भाईचारे के चुनाव हैं। इसमें पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ रहे। दुष्यंत चौटाला के करीबियों में शामिल अमित बूरा ने कुछ माह पहले ही में नारनौंद में डिप्टी सीएम की रैली का आयोजन किया था। नारनौंद से जजपा की टिकट के दावेदार भी थे।

हिसार पंचायत भवन में जिला परिषद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के बाद विजय चिन्ह बनाते गांववास

हिसार पंचायत भवन में जिला परिषद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के बाद विजय चिन्ह बनाते गांववास- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed