{"_id":"687e79f72a4e7a8d610ea145","slug":"9-students-of-hau-selected-in-haryana-state-federation-of-sugar-cooperative-mill-hisar-news-c-21-hsr1020-671405-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचएयू के 9 विद्यार्थियों का हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ शुगर कोऑपरेटिव मिल में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचएयू के 9 विद्यार्थियों का हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ शुगर कोऑपरेटिव मिल में चयन
Mon, 21 Jul 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 9 विद्यार्थियों का हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ शुगर कोऑपरेटिव मिल में चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों का केन डिव. सुपरवाइजर, केन यार्ड सुपरवाइजर और केन क्वालिटी सुपरवाइजर के पद पर एक साल के प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. एसके पाहुजा ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन व्यक्तिगत इंटरव्यू के आधार पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 2.70 लाख रुपये वार्षिक वेतन मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों में ज्योति, अक्षी, अभिषेक, आदेश कौशिक, मंजीत जांगडा, संजीव, रवि, अनमोल और सचिन शामिल हैं। सह-छात्र कल्याण निदेशक डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि कुलपति के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की प्लेसमेंट के लिए भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को बुलाने के निरंतर प्रयासरत रहेंगे। ब्यूरो