{"_id":"5b5f65cb4f1c1bb24b8b5eb7","slug":"81532978635-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले नहीं माने कमिश्नर, फिर विधायक बोले, सीएम से करूंगा शिकायत तो बीआई को दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले नहीं माने कमिश्नर, फिर विधायक बोले, सीएम से करूंगा शिकायत तो बीआई को दिए जांच के आदेश
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम प्रशासन द्वारा तैयार की गई वोटर लिस्ट को लेकर फिर सवाल खड़ा हो गया है। नलवा क्षेत्र में शामिल वार्ड 17, 18 व19 में वोटरों की हेरफेर को लेकर विधायक रणबीर सिंह गंगवा सोमवार को निगम कमिश्नर अशोक बंसल से मिले। विधायक ने बड़े पैमाने पर वोटरों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने का आरोप लगाया। विधायक ने बीएलओ व अन्य अधिकारियों पर भी इस लापरवाही के लिए कार्रवाई की मांग की। पहले तो निगम कमिश्नर उनकी बातों को मानने के लिए तैयार नहीं हुए, लेकिन बाद में जब विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत करने की बात कही तो कमिश्नर ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर बुलाकर मामले की जांच के आदेश दिए और विधायक से दो दिन का समय मांगा।
शिकायत-पत्र में एक-एक वोटर का दिया नाम
कमिश्नर से मुलाकात के दौरान विधायक रणबीर गंगवा के साथ वार्ड नंबर 18 से पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे प्रवीन ढांडा भी थे। ढांडा ने वार्ड नंबर 17 से 450 वोटों को राजनीतिक साजिश के तहत वार्ड नंबर 18 में शिफ्ट करने और वार्ड नंबर 18 से 290 वोटों को वार्ड नंबर 19 में शिफ्ट करने का आरोप लगाया। ढांडा ने बताया कि उनके माता-पिता और भाई-भाभी तक के वोट शिफ्ट कर दिए गए हैं, जबकि उनका न कोई पता बदला है और न ही वोट। ढांडा ने शिफ्ट किए गए एक-एक वोटर की पूरी डिटेल कमिश्नर अशोक बंसल के समक्ष रखी। आखिरकार कमिश्नर को भी उनके आरोपों पर संज्ञान लेना पड़ा। उन्होंने बिल्डिंग इंस्पेक्टर अमित बेरवाल को वोटर लिस्ट की जांच करने के आदेश दिए।
पहली सूची थी ठीक, बाद में की गई गड़बड़
प्रवीन ढांडा ने आरोप लगाया कि जब निगम की ओर से फाइनल से पहले लिस्ट जारी की गई थी, उसमें वोटरों के नाम व वार्ड ठीक थे। मगर इसके बाद निगम अधिकारियों और साजिशकर्ताओं ने सांठगांठ करके वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की है। इस कारण वार्ड नंबर 18 में 500 से अधिक वोटरों में फेरबदल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि माल कॉलोनी, सेक्टर-15 और कैंप एरिया के वोटरों में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन
निगम प्रशासन चाहता है एक-एक वोटर आए
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नगर निगम प्रशासन चाहता है कि उनके पास एक-एक वोटर अपने वार्ड शिफ्ट होने की शिकायत देने आए। मगर ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि प्रत्येक वार्ड में 100 से लेकर 500 तक वोटरों का हेरफेर हुआ है। ऐसे में 500 लोगों से शिकायत दिलवाना काफी मुश्किल काम है। वहीं वोटर खुद के स्तर पर वार्ड ठीक करवाने में कम दिलचस्पी रखता है, जबकि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को ज्यादा चिंता रहती है।
विधायक बोले, जब वार्ड बदले थे तो क्या वोटर से पूछा था
जब कमिश्नर ने यह तर्क दिया कि वोटर लिस्ट जारी होने के बाद आपत्ति व दावे मांगे गए थे, उस समय लोगों ने कोई आपत्ति नहीं जताई। इस पर विधायक गंगवा ने पलटवार करते हुए कहा कि जब वोटरों के वार्ड बदले गए थे, उस समय कौन सा वोटरों ने फार्म भरकर दिया था। कितने लोगों ने आकर यह कहा कि उनको वार्ड नंबर 18 से वार्ड नंबर 19 में शिफ्ट किया जाए। इसका भी प्रमाण दिया जाए।
निगम कमिश्नर से मिलकर वोटरों के वार्ड बदलने का मामला उनके समक्ष सुबूतों सहित रख दिया है। पहले तो वह मानने को तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में उन्हें मौके पर आकर एक-एक वोटर से मिलने के लिए कहा गया तो उन्होंने दो दिन का समय मांगा। बुधवार तक कोई समाधान नहीं हुआ तो अगला कदम उठाएंगे।
-रणबीर गंगवा, विधायक, नलवा हलका
पिछले चुनावों के समय भी मेरे वार्ड में ऐसी ही गड़बड़ी की गई थी। जान-बूझकर साजिश के तहत मेरे वार्ड नंबर 18 के वोटरों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हमने विधायक रणबीर सिंह गंगवा के साथ निगम कमिश्नर से मिलकर शिकायत दी है।
-प्रवीन ढांडा, पूर्व प्रत्याशी, वार्ड नंबर 18