फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कर्मचारियों के मोबाइल जमा कराकर टीम ने पकड़ी 42 गाय

कर्मचारियों के मोबाइल जमा कराकर टीम ने पकड़ी 42 गाय

Sat, 12 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के मोबाइल जमा कराकर टीम ने पकड़ी 42 गाय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार सुबह साढे़ पांच बजे दुधारू गाय पकड़ने का अभियान शुरू किया। निगम के ईओ निकर में ही मौके पर पहुंचे। करीब 42 गायों को पकड़कर संती देवी धर्मशाला में रोका। इसके बाद निगम ने इन्हें गोशाला भेज दिया। गायों के मालिक अपनी गाय छुड़ाने के लिए गोशाला पहुंच गए। कुछ लोग निगम आयुक्त के पास पहुंच गए।
स्ट्रे कैटल फ्री अभियान में महज 72 घंटे का समय बचा है। ऐसे में निगम की ओर से शुक्रवार को अभियान शुरू किया गया। निगम के कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत कुल्हड़िया के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। टीम को यह नहीं बताया गया कि कहां पर अभियान चलाया जाएगा। निगम के ईओ इंद्रजीत इंचार्ज महेंद्र सैनी को साथ लेकर बस अड्डे के पास पहुंचे। यहां अड्डे के आसपास घूमने वाली दुधारू गायों को पकड़ना शुरू कर दिया। पकड़ी गई गायों को संती देवी धर्मशाला में बंद कर दिया गया। ईओ इंद्रजीत सुरक्षा कर्मचारियों के साथ धर्मशाला के बाहर डटे रहे। जानकारी मिलते ही गाय के मालिक यहां पहुंच गए। एक-दो युवकों ने धर्मशाला की दीवार फांदकर अंदर घुसकर गाय को निकालने का प्रयास किया। बाहर पुलिसकर्मी होने के कारण गाय को ले जाने में नाकाम रहे। पकड़ी गई गायों को कैंटर में भरकर हरियाणा कुरुक्षेत्र गोशाला भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

हर एक गाय को लगेगा टैग
निगम की ओर से भेजी गई गायों को गोशाला में टैग लगाए जाएंगे। नियमों के अनुसार जो भी मालिक अपनी गाय छुड़वाना चाहेगा तो उसे गोशाला को 5100 रुपये जुर्माने के रूप में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने अपने पास रखे थे कर्मचारियों के मोबाइल
शुक्रवार को चलाए गए अभियान में फैसला लिया गया कि सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कराए जाएं। कर्मचारियों के मोबाइल ईओ ने अपने पास रख लिए। इसके बाद निगम की यह टीम अभियान में जुटी। गायों को गोशाला भेजने के बाद मोबाइल लौटाए गए। अक्सर निगम की टीम पर आरोप लगते हैं कि गाय पकड़ने में शामिल कर्मचारी ही गाय मालिकों को फोन कर सूचना दे देते हैं, जिसके बाद निगम का अभियान फेल हो जाता है।
गोशाला संचालक ने मांगी सुरक्षा
गायों को हरियाणा कुरुक्षेत्र गोशाला में भेजा गया है। कुछ संदिग्ध लोग गोशाला में पहुंच गए। इन लोगों ने गोशाला के कर्मचारियों को गाय छोड़ने के लिए कहा। गोशाला मैनेजर की ओर से ऐसा करने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद कुुछ लोग गोशाला कर्मचारियों को धमकी देने लगे। गोशाला प्रबंधकों ने निगम आयुक्त को फोन कर सुरक्षा मांगी।
5100 जुर्माना भरने को तैयार
दुधारू गाय पकड़ने जाने के बाद कुछ लोग निगम आयुक्त अशोक बंसल से मिले। इन लोगों ने कहा कि वह 5100 रुपये का जुर्माना चुकाने को तैयार हैं। गाय को छोड़ दिया जाए। निगम आयुक्त ने फिलहाल गाय छोड़ने से इनकार कर दिया। आयुक्त ने कहा कि अभी ईओ की ओर से फाइल आने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
ऐसे कैसे हो जाएगा स्ट्रे कैटल फ्री
आंकड़ों की बात करें तो जिले में करीब 13625 लावारिस पशुओं की गणना की गई थी। प्रशासन की ओर से अब तक करीब आठ हजार पशुओं को पकड़ने का दावा किया जाता रहा है। करीब 25 प्रतिशत पशु अब भी सड़कों पर हैं। करीब चार हजार से अधिक पशुओं को महज 72 घंटे में पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं।

निगम की ओर से सड़क पर घूम रही गायों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है। बड़ी संख्या में गायों को पकड़कर गोशाला भेजा जा चुका है। जल्द ही शहर को स्ट्रे कैटल फ्री कर देंगे।
-अशोक बंसल, निगम आयुक्त हिसार

फोटो 50 से 53
- दुधारू गायों को छुड़ाने के लिए घूमते रहे पशुपालक, सुबह साढे़ पांच बजे निगम ने चलाया अभियान,
- भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed