{"_id":"60ff0c968ebc3e42f07ff9af","slug":"80-percent-scorched-sakina-died-in-hospital-after-13-days-hisar-news-hsr607189754","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 प्रतिशत झुलसी सकीना ने 13 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 प्रतिशत झुलसी सकीना ने 13 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार/अग्रोहा। गंगवा गांव में 12 जुलाई को ससुरालजनों की प्रताड़ना के दौरान आग से 80 फीसदी झुलसी सकीना ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान 13 दिन बाद रविवार रात दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवाया। वहीं, सोमवार को मृतका के परिजनों ने शव रख आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। इस दौरान पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर परिजनों ने शाम करीब चार बजे शव उठाया। इसके बाद उसके मायके पक्ष के लोग शव को नांगला ले गए।
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के नांगला निवासी सकीना की शादी करीब 6 साल पहले गंगवा निवासी संदीप के साथ हुई थी। करीब चार महीने से उनका पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। इसी बीच 12 जुलाई को उसके ससुरालजनों ने सकीना से मारपीट की व उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में हिसार के सोनी बर्न अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे 22 जुलाई को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था। रविवार रात करीब दो बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इससे पहले आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतका सकीना की शिकायत पर उसके पति संदीप, देवर मंदीप और देवरानी आरती, सास कलावती और चाचा ससुर रामसिंह के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 506, 307 के तहत केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने उसमें हत्या की धारा को जोड़ा है।
मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में अब हत्या की धारा 302 जोड़ दी है। मामले में जांच की जा रही है। - इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, आजाद नगर थाना प्रभारी, हिसार