फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी-एसपी से मिले पीड़ित

चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी-एसपी से मिले पीड़ित

Sat, 23 Mar 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी-एसपी से मिले पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में अनुसूचित जाति एक्टीविस्ट सविता काजल के चाचा रामअवतार की मौत के मामले में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए दोषी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि अगर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो समुदाय से जुड़े संगठन अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को ताला जड़ने पर मजबूर हो जाएंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। माता सावित्री बाई फूले महिला एवं बाल विकास ट्रस्ट की चेयरपर्सन सविता काजल ने बताया कि 19 मार्च को उनके चाचा रामअवतार को सांस की तकलीफ के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया था, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने बिना किसी जांच व रिपोर्ट को देख रोहतक ले जाने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान चिकित्सकों ने उनके साथ जातिसूचक बातचीत की और जाति पूछने के बाद किसी भी सूरत में मरीज को एडमिट करने से साफ मना कर दिया। काजल ने बताया कि उसके चाचा के लड़के विकास व मीनू काजल ने उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी। जब उन्होंने इस मामले को मीडिया व सीआईडी अग्रोहा के संज्ञान में लाया और मौके पर गई तो करीब दो तीन घंटे बाद मरीज को एडमिट किया। एडमिट करने के बाद उसके चाचा की हालत में काफी सुधार हुआ और सीएमओ ने भी उसे खतरे से बाहर बताया। मगर रात्रि करीब नौ बजे के आसपास चिकित्सीय लापरवाही के चलते उसके चाचा की मौत हो गई और चिकित्सकों ने भी उनके परिवार पर बिना पोस्टमार्टम किए डेड बॉडी ले जाने का दबाव बनाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच के लिए बोर्ड गठित हो चुका है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाया जाए। इस मौके पर उनके साथ ट्रस्ट संयोजक कुलदीप भुक्कल, अनिल गहलोत हांसी, पीपीआई के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मेहंदिया, भगाना कांड संघर्ष समिति से सतीश, बलराज, रामफल सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed