फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रामपाल पर देशद्रोह समेत तीन मुकदमों में सात ने दी गवाही

रामपाल पर देशद्रोह समेत तीन मुकदमों में सात ने दी गवाही

Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रामपाल पर देशद्रोह समेत तीन मुकदमों में सात ने दी गवाही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेंट्रल जेल वन में एडीजे अजय पराशर की अदालत में सोमवार को बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के देेशद्रोह के मुकदमा नंबर 428, हत्या के मुकदमा नंबर 429 और मुकदमा नंबर 430 में सात लोगों ने गवाही दी। अब इन मुकदमों की अगली सुनवाई 21 मई को होगी।
सेंट्रल जेल वन में लगी अदालत में देशद्रोह के मुकदमे में डॉ. सुनील भाटी ने अपनी गवाही दी। अदालत ने 10 गवाह बुलाए थे, जिनमें से सात गवाह आए थे, लेकिन समय के अभाव के चलते एक की गवाही हो सकी। इस मुकदमे में आश्रम प्रमुख रामपाल समेत 902 आरोपी हैं। रामपाल की पेशी वीसी से हुई और बाकी आरोपी पेश हुए। इसके अलावा हत्या के मुकदमा नंबर 429 में तीन गवाहों ने अपनी गवाही दी। इस मुकदमे में बरवाला के निजी अस्पताल के संचालक डॉ. अनंतराम बरवाला, बरवाला थाने के मुंशी नसीब सिंह और डॉ. एलके झा ने डिफेंस के गवाह के तौर पर गवाही दर्ज कराई। इसके अलावा हत्या के मुकदमा नंबर 430 में भी डिफेंस के गवाह के तौर पर तीन ने गवाही दी। इनमें डॉ. एलके झा और दो अन्य डॉक्टर शामिल हैं। मुकदमा नंबर 429 में 15 और मुकदमा नंबर 430 में 14 आरोपी हैं। अदालत ने मुकदमों की सुनवाई के बाद अगली तारीख 21 मई निर्धारित कर दी।
विज्ञापन


काफी संख्या में समर्थक पहुंचे
अदालत में आरोपी रामपाल और अन्य की सुनवाई के चलते काफी समर्थक बाहर से हिसार में आए हुए थे। पुलिस प्रशासन ने जेल के गेट के आसपास, टाउन पार्क और जेल से कैंप चौक तक जवान तैनात कर रखे थे। रामपाल के समर्थक जेल के गेट के पास, टाउन पार्क, बैंक कॉलोनी, जयदेव नगर और पीएलए में इधर-उधर घूमते रहे। पुलिस कर्मियों ने उनको जेल के गेट और टाउन पार्क के सामने नहीं टिकने दिया। मुकदमे की अगली सुनवाई होने के बाद समर्थकों की भीड़ छंट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed