फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पूर्व सीएम हुडडा भाजपा में जाएंगे तो उनकी एफआईआर भी धुल जाएगी - नवीन जयहिंद

पूर्व सीएम हुडडा भाजपा में जाएंगे तो उनकी एफआईआर भी धुल जाएगी - नवीन जयहिंद

Sat, 24 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम हुडडा भाजपा में जाएंगे तो उनकी एफआईआर भी धुल जाएगी - नवीन जयहिंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा हिसार में रैली नहीं सरकार से सरकार की टक्कर है। हरियाणा में भाजपा की सरकार चल रही है। दिल्ली में हमारी सरकार है। तमाम बंदिशों के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार ने हरियाणा सरकार से कई गुणा बेहतर काम किए।
मीडिया से बातचीत में नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा तो गंगा बन गई है। भाजपा में आने वालों के सभी पाप धुल रहे हैं। यूपी के नरेश अग्रवाल की तरह पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर देंगे। उनकी एफआईआर भी धुल जाएगी। दिल्ली केे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा माफी मांगने के मामले पर पूछे सवाल के जवाब में नवीन जयहिंद ने कहा कि कभी-कभी गलती न होने पर भी माफी मांगी जाती है। झुकने से कोई छोटा नहीं होता। झुका हुआ पेड़ ही फल देता है। अरविंद केजरीवाल ने भले ही कोई गलती नहीं की हो, लेकिन माफी मांगना भी गलत नहीं है। नवीन जयहिंद ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु का नाम लेते हुए कहा कि वर्तमान बजट ने हरियाणा का भट्ठा बैठा दिया हैै। क्षेत्र की जनता सब जानती है कि किस तरह के धोखे से अभिमन्यु जीतकर सरकार में आए।
विज्ञापन

शाह की रैली से बड़ी होगी आप की रैली
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस रैली के माध्यम से चुनावी शंखनाद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली सरकार को सीधे टक्कर देगी। दिल्ली में आम आदमी की सरकार है और हरियाणा में भाजपा की। दिल्ली का मुख्यमंत्री हरियाणा में आकर रैली करेगा। यह रैली भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह की रैली से अधिक बड़ी रैली साबित होगी। इस अवसर पर उनके साथ रोहतक लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के संगठन मंत्री डॉ. पंकज बैनीवाल, आईटी सेल के हेड कुलदीप, सुधीर यादव, दर्शन सिंह गिल, जगदीप ग्रेवाल सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली से पहले ही दूसरी पार्टियां बौखलाईं
नवीन जयहिंद ने कहा कि रैली के प्रचार से हरियाणा के तमाम विपक्षी दल व सत्ता पक्ष बौखला चुका है। सरकार ने साजिश के तहत पंचकूला, हिसार, जींद, कैथल, रोहतक में रैली के बैनर व होर्डिंग भी उतरवा दिए। पंचकूला में तो कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस तक दर्ज किया गया। फिर भी हौसले कमजोर नहीं हुए हैं। जयहिंद ने कहा कि जितने लोग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में आए थे उतने तो 25 मार्च को हिसार की सड़कों पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed