{"_id":"5a8495e64f1c1bcb268b9f02","slug":"71518638566-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग व पोस्टर को लेकर भाजपा पर भेदभाव का आरोप -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग व पोस्टर को लेकर भाजपा पर भेदभाव का आरोप -
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एनएसयूआई कार्यकर्ता जयभवान ने भाजपा सरकार पर पोस्टर और होर्डिंग को लेकर भेदभाव व तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जींद में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हुंकार रैली की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। इस रैली के लिए पूरे प्रदेश में नियमों की अनदेखी करते हुए बिना इजाजत के भाजपा के विधायकों एवं अन्य नेताओं द्वारा पोस्टर-बैनर लगवाए गए हैं। हरियाणा एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने निर्णय लिया है कि इसके विरोध में आज राज्य के सभी नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में शिकायत दर्ज करवाएगी। बुधवार को विभिन्न कार्यालयों में अवकाश होने के कारण हिसार में यह शिकायत ई-मेल के माध्यम से करवाई गई।
भाजपा के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाने पर एनएसयूआई करेगी शिकायत
भाजपा के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाने पर एनएसयूआई करेगी शिकायत