{"_id":"5a8343a74f1c1bd04b8b553e","slug":"71518551975-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकों पर दो शिफ्ट में तैनात रहेंगे पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकों पर दो शिफ्ट में तैनात रहेंगे पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पुलिस ने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में संवेदनशील जगहों पर दर्जन भर से अधिक नाके लगाए गए हैं। जो दिन-रात अलग-अलग दो शिफ्टों में काम करेंगे। इन पर जिला पुलिस एवं अर्ध सैनिक बल के जवान संयुक्त रूप से तैनात किए गए हैं।
एसपी मनीषा चौधरी ने बताया कि असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाना पुलिस का मकसद है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों को हमेशा यह डर होना चाहिए कि अपराध करने के बाद वे किसी सूरत में बचेंगे नहीं। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चोरी करने के पूर्व अपराधियों का ब्यौरा इकट्ठा कर उन पर पैनी निगाह रखेगी। इस संबंध में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं। किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की ड्यूटी के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने आम जन से अपील की कि वे चोरी जैसा अपराध करने वाले संदिग्ध अपराधियों की गुप्त सूचना पुलिस या पुलिस कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 100, 88140- 57100 और 88140-58100 पर दे सकते हैं। आपका थोड़ा सा प्रयास कोई अप्रिय घटना रोकने में सार्थक सिद्ध हो सकता है।