{"_id":"59e113204f1c1b0d698b5945","slug":"71507922720-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजवि के सहायक कुलसचिव ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजवि के सहायक कुलसचिव ने दिया धरना
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में डेढ़ साल से पदोन्नति रोके जाने से रोषित होकर सहायक कुलसचिव ने धरना शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय के काफी संख्या में कर्मचारियों ने उनके धरना का समर्थन किया है।
धरने पर बैठे सहायक कुलसचिव राजवीर मलिक ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से उनकी पदोन्नति विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोकी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब विश्वविद्यालय के जाति विशेष के कुछ कर्मचारियों के दबाव में किया गया है। इसलिए उनको अब मजबूरन धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वो 16 अक्तूबर तक धरना देंगे। उसके बाद 17 व 18 अक्तूबर को अनशन करेंगे। इसके बाद भी उनकी पदोन्नति नहीं की गई तो वो इसको लेकर आमरण अनशन शुरू कर देंगे। इसके चलते यदि कोई हादसा होता है तो उसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेवार होगा। इस अवसर पर देवेंद्र राणा, देवेंद्र शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला उपप्रधान जयवीर मोर, परमिंद्र, जोगेंद्र पातड़, कृष्ण हुड्डा, शमशेर सिंह, भरपूर, संदीप पंघाल, राजेश भकार, सुरेंद्र दलाल, सुशीला सिवाच, सतपाल, आनंद, सुखदेव, मोनिका लांबा, राकेश नेहरा सहित अनेक कर्मचारी भी मौजूद रहे।