फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ट्रैक्टर पर सवार चार लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में, महिला की गर्दन अलग, तीन झुलसे, गंभीर

ट्रैक्टर पर सवार चार लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में, महिला की गर्दन अलग, तीन झुलसे, गंभीर

Sun, 17 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर सवार चार लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में, महिला की गर्दन अलग, तीन झुलसे, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
लाडवा गांव के खेत में काम करने जा रहे ट्रैक्टर पर सवार श्रमिक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। 11 हजार केवीए की लाइन की चपेट में आने से लाडवा निवासी महिला निर्मला (50) की गर्दन धड़ से अलग हो गई। ट्रैक्टर चालक 19 वर्षीय रिषी सहित 16 वर्षीय मुस्कान, 48 वर्षीय कमला बुरी तरह झुलस गईं। मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष है। बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। हाईटेंशन तार जमीन से केवल चार फुट ही ऊंची थी। मामले को लेकर सरपंच सहित कई लोग इसको लेकर शिकायत कर चुके थे, लेकिन बिजली निगम के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। सदर थाना पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। महिला के शव का शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। झुलसे हुए अन्य लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही बरवाला हलका के विधायक वेद नारंग भी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी।
मृतक महिला निर्मला के बेटे कुलदीप ने बताया कि वे लोग गांव के नंबरदार वेदपाल के खेत में मजदूरी करने जा रहे थे। इनमें से एक ट्रैक्टर चला रहा था, बाकी सब ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे। बीच में 11 हजार केवीए की लाइन गुजर रही थी, जिसकी तार जमीन से केवल चार फुट की ऊंचाई पर थीं। अचानक जैसे ही ट्रैक्टर नजदीक पहुंचा ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर रोक लिया। करीब तीन फीट की दूरी से हाईटेंशन लाइन ने ट्रैक्टर को अपनी तरफ खींच लिया। हाईटेंशन की चपेट में आने से महिला निर्मला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी लोग झटके के साथ दूर जा पड़े और बुरी तरह से झुलस गए। मामले की सूचना बिजली निगम को दी गई। सूचना मिलने के बाद हाईटेंशन लाइन की आपूर्ति रोकी गई और झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में पुलिस के पास कॉल की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जेई को कई बार की लिखित शिकायत, नहीं की सुनवाई
लाडवा के सरपंच जोगेंद्र सिंह ने कहा कि जेई संजीव को गांव की तरफ से लिखित शिकायत कई बार जा चुकी है। इतना ही नहीं गांव के कुछ लोगों ने उनके व्हाट्स ऐप नंबर पर फोटो भी भेजी थी, इसके बावजूद निगम के अधिकारियों ने लापरवाही की और महिला की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई के नॉलेज में एक दिन पहले मामला आ गया था। उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में विभागीय जांच की जाएगी। -भीमसेन, एक्सईएन डिविजन टू डीएचबीवीएन


बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ कुलदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने लापरवाही की है, अब निगम बताएगा कि विभाग के किस अधिकारी ने लापरवाही की है। -सतबीर सिंह, एसआई सदर थाना

फोटो 14 व 15
महिला की गर्दन धड़ से अलग, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे
- बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज
- जेई के खिलाफ खुलेगी विभागीय जांच, नहीं बख्शा जाएगा दोषियों को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed