फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   65 roadways and 240 private buses arranged from Hansi

Hisar News: हांसी से 65 रोडवेज और 240 निजी बसों की व्यवस्था

Sat, 26 Jul 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 26 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
65 roadways and 240 private buses arranged from Hansi
हांसी। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए रोडवेज और जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षार्थियों के लिए हांसी सब डिपो की 74 रोडवेज बसों में से 65 और 240 निजी बसों की व्यवस्था की गई है। शनिवार को सुबह की शिफ्ट के लिए 75 व शाम की शिफ्ट के लिए 76 निजी बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए हांसी से नारनौंद में 20 व खांडाखेड़ी बस स्टैंड पर पांच निजी बसें भेजी गई हैं। शनिवार व रविवार को परीक्षार्थियों के लिए यहां पर कुर्सी व कूलर की व्यवस्था की गई है। दो दिन में हांसी से करीब दस हजार परीक्षार्थी जींद, भिवानी व फतेहाबाद जाएंगे। परीक्षा के लिए तीनों शहरों के बस स्टैंड पर दो-दो रोडवेज कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल
परीक्षा केंद्र के लिए बस स्टैंड से अलसुबह 4 बजे से 6 बजे तक बसें चलेंगी। वहीं, शाम की शिफ्ट के लिए सुबह 9 से 11 बजे तक बसें दौड़ेंगी।

डीएसपी ने किया केंद्र का निरीक्षण
हांसी में सीईटी की परीक्षा के लिए केवल एक ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीएसपी विनोद शंकर ने परीक्षा केंद्र दिल्ली पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, उम्मीदवारों के प्रवेश व निकास की प्रक्रिया, ट्रैफिक नियंत्रण व परीक्षार्थियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड पर पूर्ण तैयारी कर ली गई है। रोडवेज बसों के अलावा निजी बसें भी आ गई हैं। मॉर्निंग शिफ्ट में परीक्षा वालों के लिए अलसुबह चार बजे से बसें निकली शुरू होंगी। - आत्मदीप, एसएस, बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed